पुलिस अफसर की पत्नी से छीनी चेन

पटना। गर्दनीबाग थानान्तर्गत पुलिस कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस अफसर की पत्‍‌नी से चेन छीन ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Apr 2017 03:02 AM (IST) Updated:Sat, 29 Apr 2017 03:02 AM (IST)
पुलिस अफसर की पत्नी से छीनी चेन
पुलिस अफसर की पत्नी से छीनी चेन

पटना। गर्दनीबाग थानान्तर्गत पुलिस कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस अफसर की पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला तो उसमें दोनों बदमाशों के चेहरे साफ दिखे। थानाध्यक्ष टीएन तिवारी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस कॉलोनी के साकेत विहार में पुलिस पदाधिकारी रघुवंश प्रसाद का घर है। उनकी पत्नी सुबह मॉर्निग वॉक कर घर लौट रही थीं, तभी दो बदमाश पीछे से आए और गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकले। इलाकाई लोगों का पुलिस के प्रति आक्रोश दिखा। उनका कहना है कि कॉलोनी में अधिकांश पुलिस पदाधिकारियों के मकान हैं, लेकिन थाना पुलिस की गश्ती जीप इलाके में नहीं आती। रोजाना छोटी-मोटी चोरियां, छेड़छाड़ आदि घटनाएं होती रहती हैं।

महिला का पर्स छीना

पटना : एसके पुरी थाना क्षेत्र के राजेश पथ में बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कुछ अता-पता नहीं चला। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के पर्स में पांच सौ रुपये थे। उसने मामला दर्ज नहीं कराया। हालांकि पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी