पटना में बदमाशों ने फिर दिखाया पुलिस को आईना, महिला से छह लोगों ने की लूटपाट

बिहार की राजधानी एक बार फिर लूट की घटना से सुर्खियों में आई है। पटना में शनिवार की देर रात फिर महिला से आभूषण और कैश छीने गए हैं। इसबार घटना देर रात हुई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 02:04 PM (IST) Updated:Sun, 02 Jun 2019 02:04 PM (IST)
पटना में बदमाशों ने फिर दिखाया पुलिस को आईना, महिला से छह लोगों ने की लूटपाट
पटना में बदमाशों ने फिर दिखाया पुलिस को आईना, महिला से छह लोगों ने की लूटपाट
पटना, जेएनएन। राजधानी में शनिवार की देर रात पुलिस गश्ती को बौना साबित कर छह बदमाशों ने दीदारगंज में लूट की घटना को अंजाम दे दिया। पटना जंक्शन उतरने के बाद बाइक से अपने घर फतुहा जा रहे बाइक सवार दो पुरुष और महिला से कैश, सोने की चेन और कान का टाप्स लूट लिया गया। कैश और आभूषण देने में आनाकानी करने पर बदमाशों ने मारपीट कर पुरुष और महिला को घायल कर दिया। पीड़ितों ने दीदारगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पटना में पिछले चार दिनों में लूट की ये तीसरी घटना है।

दीदारगंज थाने में दर्ज शिकायत में पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात वो अपनी बहन लक्ष्मी और जीजा सुनील कुमार को लेने बाइक से पटना जंक्शन गए थे। जीजा और बहन लुधियाना से पटना अमृतसर एक्सप्रेस से आए थे। उनके साथ एक बच्चा भी था। स्टेशन पर उतरने के बाद चारों एक बाइक पर बैठे और हरनौत के लिए जाने लगे। देर रात करीब 12.30 बजे जैसे ही वे दीदारगंज फोरलेन पर पहुंचे कि दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

इस दौरान मोबाइल और महिला से आभूषण छीनने लगे। इसी बीच सहायता के लिए बगल से जा रही स्विफ्ट कार को देखकर महिला ने चिल्लाया तो उसमें सवार चार लोग भी बाइक से आए दो बदमाशों के साथी निकले। फिर छह लोगों ने मिलकर महिला-पुरुष के साथ बच्चे को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने दीदारगंज थाने में मामला दर्ज कराया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी