दूल्हे को देखते ही चीखी दुल्हन, इस बुड्ढे से नहीं करूंगी शादी, मंडप बना रणक्षेत्र

गाजे-बाजे के साथ शादी करने पहुंचे दूल्हे को देखते ही दुल्हन चीखी कि नहीं करूंगी इससे शादी। उसके बाद उसे मनाने के प्रयास किए गए। काफी हंगामे के बाद दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 19 Jun 2019 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 09:37 PM (IST)
दूल्हे को देखते ही चीखी दुल्हन, इस बुड्ढे से नहीं करूंगी शादी, मंडप बना रणक्षेत्र
दूल्हे को देखते ही चीखी दुल्हन, इस बुड्ढे से नहीं करूंगी शादी, मंडप बना रणक्षेत्र

पटना, जेएनएन। मंडप में दुल्हन अचानक भड़क गयी और एेसे दूल्हे से शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और फिर काफी देर बाद हंगामा रूका और दूल्हा बिना दुल्हन को लिए बारात के साथ वापस घर लौट गया।

पटना से सटे बिक्रम में सोमवार की रात असपुरा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में आयोजित शादी समारोह की घटना है। शादी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब दुल्हन और उसकी मां ने जैसे ही मंडप पर आए दूल्हे को देखा तो भड़क उठीं और दुल्हन ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। 

बताया जाता है कि लड़के को देखे बगैर ही लड़की पक्ष ने शादी तय कर दी थी। सोमवार की रात वर पक्ष के लोग बाजे-गाजे के साथ बरात लेकर पहुंचे थे और शादी की रस्म शुरू की गयी। इस बीच जैसे ही लड़के को मंडप में लाया गया, शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गयी।

अपने से दोगुने उम्र से ऊपर के दूल्हे को देखते ही दुल्हन भड़क गई। इतना ही नहीं दुल्हन की मां ने भी बेटी की हां में हां मिलाया और दुल्हन ने शादी करने से साफ तौर से इनकार कर दिया। शादी समारोह में पहुंचे वर-वधू पक्ष के लोगों द्वारा सुलह करा कर शादी कराने के तमाम प्रयास विफल साबित हुए और स्थिति गाली-गलौज से होकर मारपीट तक पहुंच गयी।

इसी बीच लड़की पक्ष के किसी ने प्रशासन को सूचना कर दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और बीच बचाव करते हुए लड़की और उसके परिवार के लोगों को घर भेजा। वहीं दूसरी ओर लड़के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई भी प्राथमिकी थाने में नहीं दर्ज करायी गयी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी