लड़की ने दी ऐसी धमकी कि आज लड़के की सगाई रुकवाएगी पुलिस, पटना के थाने में सुनाई पुरानी कहानी

महिला थाने में आवेदन देते हुए एक पीड़िता ने कहा कि प्रेमी ने शादी का वादा कर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। अब किसी और से शादी कर रहा है। पीड़िता ने कहा कि अगर वो उससे नहीं मिला तो वो जहर खा कर आत्महत्या कर लेगी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 07:56 PM (IST)
लड़की ने दी ऐसी धमकी कि आज लड़के की सगाई रुकवाएगी पुलिस, पटना के थाने में सुनाई पुरानी कहानी
पटना में लड़की ने प्रेमी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। सांकेतिक तस्वीर।

जासं, पटना: महिला थाने में रविवार को आवेदन देते हुए एक पीड़िता ने अपने प्रेमी की पोल खोल दी। थाने में उसने बताया कि उसके प्रेमी ने शादी का वादा कर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। अब किसी और से विवाह कर रहा है। पीड़िता ने कहा कि अगर वो उसे नहीं मिला तो वो जहर खाकर आत्महत्या कर लेगी। थाने में लड़की ने जब रोते हुए ये बातें बताईं तो पुलिस भी हैरान रह गई। महिला थाना के प्रभार में तैनात कुमारी अचंला ने लड़के को फोन कर 25 जनवरी को थाने में आने को कहा है। वहीं पालीगंज थाने को फोन कर लड़के की सगाई को रोकने के लिए कहा है। पुलिस के साथ लड़की को खुद जाने का आदेश थाने से दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पालीगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के सामने लड़की ने बताया कि वह लड़के को काफी समय से जानती है। दो साल से पीड़िता अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि लड़का हर बार शादी का वादा कर के उससे मिलता था। विवाह करने की बात कहते हुए उसके साथ संबंध बनाता था। लड़की ने कहा कि हाल ही में लड़के ने यह कहते हुए मिलने से मना किया कि उसकी शादी किसी और लड़की से तय हो गई है। पीड़िता ने कहा कि लड़के का कहना है कि अब वह उससे विवाह नहीं कर सकता। रोते हुए थाने में पीड़िता ने बताया कि सोमवार को उसके प्रेमी की सगाई किसी और लड़की के साथ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना के प्रभार में तैनात कुमारी अचंला ने लड़के को फोन कर 25 जनवरी को थाने में आने को कहा है। वहीं पालीगंज थाने को फोन करके पीड़िता के साथ सोमवार को लड़के वाले के घर जाकर सगाई रुकवाने का भी आदेश दिया है।

chat bot
आपका साथी