निषाद लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का प्रदेश में धरना-प्रदर्शन

राजभवन मार्च कर रहे निषाद कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज की भाजपा ने न सिर्फ निंदा की है, बल्कि इसके विरोध में शनिवार को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन का एलान भी किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार लोगों की बात को जबरन दबाना चाहते हैं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2015 07:46 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2015 12:29 PM (IST)
निषाद लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का प्रदेश में धरना-प्रदर्शन

पटना। राजभवन मार्च कर रहे निषाद समाज के कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज की भाजपा ने न सिर्फ निंदा की है, बल्कि इसके विरोध में शनिवार को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन का एलान भी किया है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय ने पीएमसीएच जाकर घायलों का हाल जाना और बाद में कोतवाली में प्रदर्शनकारियों के नेता मुकेश सहनी से मुलाकात की।

पढ़़ें : पटना में निषाद संघ के राजभवन मार्च पर कैसे बरसीं लाठियां

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि निषाद समाज के निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर बर्बर लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग तानाशाही प्रवृत्ति का परिचायक है। नीतीश कुमार लोगों की बात सुनना नहीं चाहते हैं, बल्कि लाठी-डंडे के बल पर दबाना चाहते हैं।

पढ़ें : निषाद लाठी चार्ज की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने की तलब

यह लोकतंत्र का अपमान ही नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात भी है। महाठगबंधन की टूटती तारों से बौखलाए नीतीश अपना गुस्सा जनता पर उतार रहे हैं।

जन अधिकार पार्टी के संरक्षक एवं सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। भाकपा माले लिबरेशन के राज्य सचिव कुणाल ने भी निषाद समाज पर लाठीचार्ज की निंदा की है।

chat bot
आपका साथी