Bihar Politics: भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करेगा जदयू, सभी प्रखंडों में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च आज

Bihar Politics बिहार में भाजपा और जदयू आमने-सामने हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के बाद अब जदयू सतर्कता मार्च निकाल रहा है। प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा है कि यह मार्च भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए निकाला जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 09:11 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 09:11 AM (IST)
Bihar Politics: भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करेगा जदयू, सभी प्रखंडों में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च आज
नीतीश कुमार, उमेश कुशवाहा एवं ललन सिंह। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: सभी प्रखंडों में मंगलवार को जदयू सतर्कता एवं जागरूकता मार्च का आयोजन करेगा। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के निर्णय के तहत जागरूकता मार्च का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी के सभी नेता व विधानमंडल दल के सदस्य के साथ प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस मार्च में शामिल रहेंगे।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में लगी है। इसके साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा पूरे देश में अलग-थलग पड़ गयी है।

मोदी के सामने है पुनर्वास की चुनौती

इधर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अपने राजनीतिक पुनर्वास में राज्य का हित भूल गए हैं। वह राज्य का विरोध कर केंद्र का यशोगान कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि एक तरफ सुशील मोदी कहते हैं कि केंद्र सरकार को पैसा रोकने का अधिकार ही नहीं है। दूसरी तरफ विभिन्न योजनाओं के लिए राशि रोके जाने का अलग-अलग कारण या बहाना भी बताते हैं। रुपया रोकने का बहाना मोदी समझ सकते हैं। लेकिन, वह क्या करें। पुनर्वास की चुनौती भी तो है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी पुराने वित्त मंत्री के रूप में इतना ज्यादा पढ़ते-लिखते रहे हैं कि आंकड़े बताते हुए प्रसंग ही भूल जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत आवंटन की तिथि का उल्लेख हमारे कथन की पुष्टि ही करते हैं। स्वयं सिद्ध है कि नए वित्तीय वर्ष के पांच महीने बीत जाने तक केंद्र सरकार ने कोई राशि नहीं जारी की। चौधरी ने कहा कि उन्हें बताना तो यह चाहिए था कि पांच महीने तक आखिर केंद्र सरकार ने कोई आवंटन क्यों नहीं दिया?

chat bot
आपका साथी