नक्‍सलियों के मंसूबों पर बिहार पुलिस ने पानी फेरा, गया में तीन नक्‍स‍ली हथियार के साथ पकड़ाए

बिहार के गया में एक बार फिर पुलिस को भारी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस ने तीन नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है। हथियार के साथ डेढ़ लाख से अधिक कैश भी बरामद किए गए हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 05:56 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 10:23 PM (IST)
नक्‍सलियों के मंसूबों पर बिहार पुलिस ने पानी फेरा, गया में तीन नक्‍स‍ली हथियार के साथ पकड़ाए
नक्‍सलियों के मंसूबों पर बिहार पुलिस ने पानी फेरा, गया में तीन नक्‍स‍ली हथियार के साथ पकड़ाए

गया, जेएनएन। बिहार के गया में एक बार फिर पुलिस को भारी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस ने तीन नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने नक्‍सलियों के पास से भारी मात्रा हथियार बरामद किया है, साथ ही डेढ़ लाख से अधिक नगदी को भी जब्‍त किया है। तीनों की अलग-अलग स्‍थानों में गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है। उम्‍मीद है कि कई गंभीर मामलों का खुलासा होगा। 

मिल रही जानकारी के अनुसार, नक्‍सलियों के हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बिहार-झारखंड बॉर्डर से सटे जंगलों में गश्‍ती तेज है। इसमें बिहार पुलिस के अलावा झारखंड पुलिस भी सहयोग करती है। कभी-कभी दोनों राज्‍यों की पुलिस कंबाइड ऑपरेशन भी करती है। 

बताया जाता है कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि झारखंड बॉर्डर से सटे इलाकों में नक्‍सलियों के आने की सूचना है। दिवाली-छठ जैसे महत्‍वपूर्ण मौकों पर माहौल को खराब करने की साजिश है। इसे दखते हुए पुलिस ने गतिविधि तेज कर दी, जिससे पुलिस को नक्‍सलियों की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता मिली।

इस बाबत गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने मीडिया को बताया कि जिले में चल रही छापेमारी के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये हैं। उन्‍होंने बताया कि नक्सलियों के पास से पुलिस ने नगद भी जब्‍त किये हैं। उनसे एक लाख 62 हजार रुपये जब्‍त किये हैं। पुलिस नक्‍सलियों की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रही है। जल्‍द ही कई मामलों का रहस्‍योद्घाटन होगा। एसएसपी ने कहा कि सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा। गौरतलब है कि पिछले पखवारे भी दो हार्डकोर नक्‍सलियों को बिहार-झारखंड बॉर्डर से सटे जंगल से गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान बिहार-झारखंड की संयुक्‍त टीम से नक्‍सलियों की मुठभेड़ भी हुई थी। 

chat bot
आपका साथी