Watch Video: बिहार में नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहुबली के साथ ठुमके लगा फंसी अक्षरा, 300 लोगों पर FIR

Vaishali News बिहार के वैशाली जिले में बाहुबली पूर्व विधायक मुन्‍ना शुक्‍ला ने एक पारि‍वारिक कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी करते हुए अपने रसूख का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में भोजपुरी सिने स्‍टार अक्षरा सिंह भी शामिल थीं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 07:09 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 12:11 PM (IST)
Watch Video: बिहार में नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहुबली के साथ ठुमके लगा फंसी अक्षरा, 300 लोगों पर FIR
भोजपुरी अदाकार अक्षरा सिंह। साभारः इंटरनेट मीडिया। -

पटना/हाजीपुर, जागरण टीम। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की बेकाबू रफ्तार पूर्व मंत्री, विधायक, विधान पार्षद और कई बड़े अधिकारियों की जान भी ले चुकी है, लेकिन कुछ लोग अपने रसूख के चक्‍कर में इस जानलेवा वायरस से वैर मोल ले रहे हैं। वैशाली जिले के पूर्व बाहुबली विधायक मुन्‍ना शुक्‍ला और उनकी पूर्व विधायक पत्‍नी अन्‍नु शुक्‍ला ने अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़वा दीं। पूर्व विधायक के इस कार्यक्रम में भोजपुरी की टॉप स्‍टार अक्षरा सिंह भी थीं और उन्‍होंने भी सरकार की ओर से जारी नियमों की जरा भी परवाह नहीं की। कार्यक्रम में ऐसा बहुत कुछ हुआ, जिसे नहीं होना चाहिए था। आयोजन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने पर वैशाली पुलिस ने लिया संज्ञान ले लिया है। पूर्व बिधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बॉडीगार्ड अमित कुमार समेत पांच नामजद और 300 अज्ञात लोगों पर लालगंज थाना अध्यक्ष के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। 

कार्बाइन से गोलियां चलाता दिखा एक शख्‍स

इस कार्यक्र में पूर्व विधायक की मौजूदगी में एक शख्‍स भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में कार्बाइन से हवाई फायरिंग करते दिखा। वीडियो में दिख रहा है कि कार्बाइन से एक के बाद एक कई राउंड गोलियां चलाई जाती हैं। बावजूद इसे रोकने की बजाय सभी लोग नाच-गाने में लगे हैं।  फायरिंग करने वाला शख्‍स पूर्व विधायक का अंगरक्षक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम पूर्व विधायक भाई और डिप्‍टी मेयर मानमर्दन शुक्‍ला के जनेऊ संस्‍कार के मौके पर आयोजित किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

बिहार में नाइट कर्फ्यू है! वैशाली में पूर्व विधायक के भतीजे का उपनयन संस्कार है। अक्षरा सिंह का डांस है। भीड़ को कोरोना की फिक्र नहीं है। pic.twitter.com/YvsWB1QbkT— Akshay Pandey (@akshay019) April 25, 2021


मुसापुर में ऐसे ही वीडियो की जांच शुरू

वैशाली जिले के महनार क्षेत्र के मुसापुर गांव में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां रात रात भर बार नर्तक‍ियों का डांस चलता रहा और सैकड़ों लोग अश्लील गाने की धुन पर झूमते रहे। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताते हैं कि शुक्रवार की रात मूसापुर में जनेऊ संस्‍कार के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लगभग 200 से अधिक लोग रात भर इस कार्यक्रम में अश्लील गानों पर झूमते-नाचते रहे।

शनिवार को सामने आया था वीडियो

शनिवार को जब इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद यह मामला सामने आया। यहां कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत सामाजिक दूरी का तो कहीं नामोनिशान नहीं दिखा। किसी के चेहरे पर मास्क तक नजर नही आ रहे थे। वायरल वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में यदि मामला सही पाया गया तो ऑर्केस्ट्रा संचालक एवं कार्यक्रम के आयोजकों पर कानूनी करवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी