Bihar news: बालीवुड एक्टर सोनू सूद ने की ग्रेजुएट चायवाली की मदद, लिखा- अब प्रियंका का स्टाल कोई नहीं हटाएगा

Bihar News ग्रेजुएट चायवाली के नाम से फेमस हो चुकीं प्रियंका गुप्ता फिर से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा चाय का स्टाल हटाए जाने के बाद प्रियंका का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब बालीवुड एक्टर सोनू सूद ने ग्रेजुएट चायवाली की मदद की है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 20 Nov 2022 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 20 Nov 2022 05:01 PM (IST)
Bihar news: बालीवुड एक्टर सोनू सूद ने की ग्रेजुएट चायवाली की मदद, लिखा- अब प्रियंका का स्टाल कोई नहीं हटाएगा
बालीवुड एक्टर सोनू सूद, प्रियंका गुप्ता और अक्षरा सिंह। जागरण आर्काइव

पटना, आनलाइन डेस्क। ग्रेजुएट चायवाली के नाम से फेमस प्रियंका गुप्ता इन दिनों फिर से चर्चे में हैं। हाल ही में नगर निगम द्वारा ग्रेजुएट चायवाली का स्टाल हटाए जाने के बाद प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका ने रो-रोकर प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगाए थे। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन द्वारा उन्हें जगह देने का आश्वासन दिया गया। साथ ही उनकी सपोर्ट में भोजपुरी अदाकारा ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए थे। अब बालीवुड एक्टर सोनू सूद ने ग्रेजुएट चायवाली की मदद का दावा किया है। इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को ट्वीट करके दी है।

सोनू सूद ने की ग्रेजुएट चायवाली की मदद

बालीवुड एक्टर सोनू सूद ने रविवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है कि प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था कर दी गई है। अब ग्रेजुएट चायवाली को वहां से कोई नहीं हटाएगा। इसके साथ ही सोनू सूद ने लिखा है कि बिहार आकर वो जल्द ही ग्रेजुएट चायवाली के स्टाल पर चाय भी का लुत्फ भी उठाएंगे।

अक्षरा सिंह ने भी प्रशासन पर उठाए थे सवाल

ग्रेजुएट चायवाली का स्टाल हटाए जाने के बाद भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह ने प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है। एक लड़की ने समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद कुछ करने का साहस जुटाती है। लेकिन उसे जब प्रताड़िता किया जाता है तो सबलोग मुकदर्शक बने रहते हैं। 

क्या है पूरा मामला

पटना नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के दौरान पिछले दिनों बोरिंग रोड स्थित ग्रेजुएट चायवाली का टी स्टाल हटा दिया था। जिसके बाद प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसमें प्रियंका गुप्ता ने प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगाए थे। लेकिन प्रशासन आश्वासन मिलते ही प्रियंका गुप्ता ने वीडियो डिलीट कर दिया था। 

chat bot
आपका साथी