बिहार: मधुबनी के प्रमोद झा को मिला महाराष्ट्र हलचल अवार्ड, मुंबई में राज्यपाल ने किया सम्मानित

कोरोना पीड़ितों को मदद करने के लिए मुंबई में सम्मानित किया गया। उन्हें महाराष्ट्र हलचल अवार्ड प्रदान किया गया। प्रमोद झा को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मोमेंटो प्रदान किया। इसके साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 10:20 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 10:20 PM (IST)
बिहार: मधुबनी के प्रमोद झा को मिला महाराष्ट्र हलचल अवार्ड, मुंबई में राज्यपाल ने किया सम्मानित
प्रमोद झा को मोमेंटो देते महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी।

जागरण टीम, पटना: बिहार के मधुबनी जिले के निवासी प्रमोद झा को कोरोना पीड़ितों को मदद करने के लिए मुंबई में सम्मानित किया गया। उन्हें महाराष्ट्र हलचल अवार्ड प्रदान किया गया। प्रमोद झा को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मोमेंटो प्रदान किया। इसके साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। महाराष्ट्र में प्रमोद झा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खासकर बीमा के क्षेत्र में उन्होंने अच्छा काम किया है। एक समय था, जब उनके पास कुछ नहीं था। गरीबी को नजदीक से देखने के कारण वे गरीबों को मदद करने में आगे रहते हैं। समाज सेवा में उनकी काफी रुचि है।

बुरे वक्त में मदद करने के लिए मिला सम्मान

दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना संकट खतरनाक दौर में पहुंच गया था। रोज हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे थे। लोग बीमारी की वजह से अपनों को भी मदद करने से कतरा रहे थे। कोविड की वजह से काफी तादाद हजारों में मरीजों की जान गई। उनका गृह राज्य बिहार भी इससे इतर नहीं था। इस बुरे वक्त में मधुबनी के रहने वाले प्रमोद ने पीड़ितों की काफी मदद की। खुद जीवन बीमा में रहते हुए अन्य कंपनियों के क्लेम को सेटल कराकर हजारों पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाई। 

सैकड़ों लोगों के बीच राहत कार्य चलाया

मुंबई में वैसे सैकड़ों परिवारों की मदद की, जिन्हें कोई देखने वाला नहीं था। जरूरतमंदों को हॉस्पिटल में भी काफी सहायता दी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना एवं महात्मा ज्योतिबा फुले योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सैकड़ों लोगों के बीच राहत कार्य चलाया। कोविड संकट के दौरान भोजन से लेकर अनाज व कपड़े बांटे। मास्क-साबून से लेकर सेनेटायजर तक मुफ्त में दिये। रविवार की शाम जब मुंबई स्थित राजभवन में उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों अवार्ड मिला तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। प्रमोद ने कहा कि सम्मान से उन्हें आगे भी इस तरह के पुण्य के कार्य करने का हौसला मिलेगा। 

chat bot
आपका साथी