Bihar Lockdown: तमिलनाडु में फंसे सौ से अधिक बिहारी, आपको भी मदद चाहिए तो यहां करें संपर्क

Bihar Lockdown कारोना के कारण लॉकडाउन में बिहार के सौ से अधिक श्रमिक तमिलनाड़ में फंसे गए हैं। वे मदद की गुहार लगा रहे हें। राज्‍य सरकार भी ऐसे लोगों की मदद को आगे आई है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 11:30 PM (IST)
Bihar Lockdown: तमिलनाडु में फंसे सौ से अधिक बिहारी, आपको भी मदद चाहिए तो यहां करें संपर्क
Bihar Lockdown: तमिलनाडु में फंसे सौ से अधिक बिहारी, आपको भी मदद चाहिए तो यहां करें संपर्क

पटना, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। इस कारण लोग जगह-जगह फंसे पड़े हैं। ऐसे ही एक मामने में तमिलनाडु के तिरुपुर में बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के एक सौ से अधिक श्रमिक फंसे हुए हैं। वे घर लौटना चाहते हैं, मगर कोई उपाय नहीं सूझ रहा। उन्‍हें वहां की सरकार से मदद नहीं मिल पा रही है।

इस बीच बिहार के बाहर फंसे हुए बिहारियों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार ने संपर्क प्रणाली सेवा शुरू की है। राज्‍य सरकार ने दिल्‍ली के बिहार भवन में केंद्र बना वहां के हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

तमिलनाड़ में फंसे सीतामढ़ी के श्रमिक लगा रहे मदद की गुहार

तमिलनाडु में फंसे सीतामढ़ी के सुजीत कुमार ने फोन कर आपबीती सुनाई। उनके अनुसार फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। घर लौटने का कोई साधन नहीं है। उनके पैसे भी खत्म हो रहे हैं। खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं। जल्द घर नहीं लौटे तो भुखमरी की नौबत आ जाएगी। उन्‍होंने सरकार एवं सीतामढ़ी जिला प्रशासन से मजदूरों के घर लौटने की व्यवस्था करने अथवा तुरंत दाना-पानी का इंतजाम कराने की गुहार लगाई है।

बाहर फंसे बिहारियों की मदद को ऑनलाइन सेवा, हेल्‍पलाइन नंबर

इस बीच बिहार सरकार ने राज्‍य के बाहर फंसे बिहारियों को मदद पहुंचाने के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है। जो लोग बाहर फंसे हैं, उनकी जानकारी देने पर मदद की जाएगी। docs.google.com पर जाकर नाम, मोबाइल नंबर, पता, जहां आप फंसे हुए हैं उस जगह, जिला व प्रदेश के ना, बिहार में कहां के रहने वाले हैं, क्या समस्या है, क्या चाहते हैं आदि सवालों के जवाब ऑनलाइन लिखकर भेजने होंगे। एक कॉलम में यह भी बताना होगा कि समस्या किस प्रकार की है। मसलन खाने-पीने की दिक्कत है, राशन नहीं है, खाना और जाना चाहते हैं या दूसरी कोई समस्या है इन सब बातों का जिक्र करना होगा। ऐसे लोगों की सहायता के लिए 011-23792009, 011-23014326, 011-23013884 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी