बिहार बोर्ड 12वीं : बिहार को अब 'रूबी' नहीं 'कल्पना' के नाम से जाने लोग, नाम किया रौशन

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए गए हैं। नीट 201

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Jun 2018 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 06 Jun 2018 05:44 PM (IST)
बिहार बोर्ड 12वीं : बिहार को अब 'रूबी' नहीं 'कल्पना' के नाम से जाने लोग, नाम किया रौशन
बिहार बोर्ड 12वीं : बिहार को अब 'रूबी' नहीं 'कल्पना' के नाम से जाने लोग, नाम किया रौशन

पटना [जेएनएन]। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के परिणाम को शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने जारी किया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने भी सभी टॉपर को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इस बार की परीक्षा में नीट-2018 की टॉपर कल्पना ने ही 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। साइंस, वाणिज्य और कला तीनों संकाय में कुल 631241 विद्यार्थी पास किए है। मतलब इस बार का 53 प्रतिशत रिजल्ट हुआ है। तीना ंसंकाय में छात्रा ही टॉपर रही है। साइंस टॉपर कल्पना को कुल 434 अंक मिले है। जबकि अभिनब 421 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है। अभिनब सिमुलतला का विद्यार्थी है। वाणिज्य से निधि सिन्हा टॉपर रही है। उसे 434 अंक मिले है। वही कला में कुसुम कुमारी ने टॉप रह बाजी मारी है। उसे कुल 424 अंक मिले है। कुसुम कुमारी सिमुलतला की छात्रा है। गौर हो कि 12वीं बोर्ड में वस्तुनिष्ठ परीक्षा का खूब असर देखने को मिला। परीक्षा पचास फीसद वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। वहीं प्रधान सचिव ने नीट की टॉपर और 12वीं बोर्ड की टॉपर कल्पना को बहुत सारी बधाई दी है।

गौर हो कि इस कुल 12 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड इंटर के पहले पाच टॉपरों को सरकार की ओर से 1500-1500 रुपये प्रति माह की स्कॉलरशिप दिया जाएगा। स्कॉलरशिप की अवधि 12वीं के बाद चुने गए कोर्स केआधार पर तय होगी। मालूम हो कि पिछले साल रिजल्ट में काफी गिरावट देखी गई थी। इंटर साइंस में महज 30.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हो पाए थे। कला में 37.13 प्रतिशत और वाणिज्य में 73.76 प्रतिशत बच्चों को सफलता मिली थी।

chat bot
आपका साथी