महिला के साथ इंटरनेट मीडिया पर अधेड़ का वीडियो वायरल, उड़ने लगी तरह-तरह की अफवाह

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति महिला के साथ दिख रहा है। कहा जा रहा है कि यह एक बड़ी पार्टी का विधायक है। इसके बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर अफवाह उड़ने लगी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 11:38 AM (IST)
महिला के साथ इंटरनेट मीडिया पर अधेड़ का वीडियो वायरल, उड़ने लगी तरह-तरह की अफवाह
इंटरनेट पर वीडियो किया वायरल। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण टीम, पटना। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति महिला के साथ दिख रहा है। कहा जा रहा है कि वह एक बड़ी पार्टी का नेता है। इसके बाद से ही इंटरनेट मीडिया पर अफवाह उड़ने लगी। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। करीब ढाई मिनट के इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब वायरल किया जा रहा है। हालांकि इसकी सच्चाई क्यो है यह किसी को नहीं पता। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक बड़ी पार्टी का विधायक है। 

इंटरनेट मीडिया पर अक्सर लोग ऐसे फोटा या वीडियो वायरल करते रहते हैं। इसमें दावा तरह-तरह का किया जाता है। किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया जाना आम होता जा रहा है। फोटो और वीडियो एडिटिंग टूल का इस्तेमाल करके किसी को भी बदनाम करने का यह एक जरिया भी होता जा रहा है। इसकी जद में आने वाले कई बड़े नाम होते हैं। फेसबुक, ट्विटर से तस्वीरें निकाल कर अक्सर साइबर शातिर इस तरह के काम करते हैं। सबसे ज्यादा इन कृत्यों से पीड़ित लड़कियां होती हैं। थानों में ऐसी शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। इसमें रिश्ता टूटने पर ऐसा गंदा काम करने का मामला सामने आता है। 

chat bot
आपका साथी