Bihar NDA Exit Polls 2020ः इसबार विपक्ष में बैठ सकता है एनडीए, एक्जिट पोल में बड़े उलटफेर के संकेत

Bihar NDA Exit Polls 2020ः 15 साल के बाद पहली बार बिहार विधानसभा को लेकर कोई ऐसा चुनाव हुआ है जिसमें नीतीश कुमार के मुख्‍यमंत्री बनने को लेकर संशय आ गया है। तीसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्‍म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 09:14 PM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 09:10 AM (IST)
Bihar NDA Exit Polls 2020ः इसबार विपक्ष में बैठ सकता है एनडीए, एक्जिट पोल में बड़े उलटफेर के संकेत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव -

पटना, जेएनएन। 15 साल के बाद पहली मर्तबा बिहार विधानसभा को लेकर कोई ऐसा चुनाव हुआ है, जिसमें नीतीश कुमार के मुख्‍यमंत्री बनने को लेकर संशय आ गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तीसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्‍म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। तमाम सर्वे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सीटें महागठबंधन से कम हैं। संख्‍या की बात करें तो अधिकतर सर्वे में महागठबंधन बढ़त बनाए हुए है। राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ा दल बनकर सामने आ रहा है। भाजपा, जदयू और कांग्रेस क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्‍थान पर दिख रहे हैं।

केवल एक सर्वे से एनडीए को उम्मीद

एनडीए (National Democratic Alliance) को सबसे अधिक सीटें एबीपी-सी वोटर के सर्वे में दी गई हैं। इस सर्वे के मुताबिक एनडीए को 104 से 128 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सी वोटर के अलावा एनडीए को कहीं से बेहतर परिणाम नहीं दिख रहे। न्‍यूज 24 और रिपब्लिक जन की बात एनडीए को एक समान सीटें दे रहे हैं। दोनों ने 91-117 सीटें दी हैं। इसी तरह इंडिया टीवी ने राष्ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन के 116 विधायकों की जीत दिखा रहा है। एनडीए को सबसे ज्यादा निराशा आज तक से मिली है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव को लेकर जारी आज तक के सर्वे को मानें तो एनडीए को मात्र 69 से 91 सीटें मिल रही हैं। 

जिस सर्वे में एनडीए आगे वहां महागठबंधन ज्यादा मजबूत

तमाम एक्जिट पोल की बात करें तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस का महागठबंधन बहुतम के साथ बिहार में सरकार बना रहे हैं। यानी 15 साल बाद एकबार फिर राजद सरकार में लौट रही है। एबीपी अगर एनडीए को अधिकतम 128 सीट दे रहा है तो महागठबंधन को भी 131 सीटें दे रहा है। महागठबंधन को सबसे अधिक सीटें आज तक दे रहा है। आज तक महागठबंधन को 139 से 161 सीटें दे रहा है। वहीं न्यूज 24 और रिपब्लिक जन की बात 116 से 138 सीटें दे रहा है।  

chat bot
आपका साथी