Bihar Crime News: दिल्ली में भोजपुरी संगीतकार की निर्मम हत्या, दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Bihar Crime News भोजपुरी संगीतकार की दिल्ली के उसके फ्लैट में कंप्यूटर केबल से गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 11:37 AM (IST) Updated:Thu, 18 Jun 2020 10:48 PM (IST)
Bihar Crime News: दिल्ली में भोजपुरी संगीतकार की निर्मम हत्या, दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Bihar Crime News: दिल्ली में भोजपुरी संगीतकार की निर्मम हत्या, दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

पटना, जेएनएन। दिल्ली के द्वारका के मोहन गार्डन के एक अपार्टमेंट में केबल के तार से गला घोंट कर एक 24 साल के भोजपुरी संगीतकार की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में किराये के एक फ्लैट में 13 जून को बिहार के छपरा निवासी मुकेश चौधरी का शव मिला था। वह फ्लैट में एक साल से रहता था और अपने घर में ही म्यूजिक स्टुडियो चलाता था।

गायक और संगीतकार पर हत्या का आरोप 

हत्या के मामले में पुलिस ने संतोष कुमार और विकी सी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। संतोष कुमार भोजपुरी संगीतकार है और उसका अपना यू ट्यूब चैनल है जिसके दो लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।छपरा जिले में उसका कार्यालय है जबकि विकी सी भोजपुरी गायक है। इन दोनों पर मुकेश चौधरी की हत्या करने का अारोप लगा है। 

कंप्यूटर केबल से गला घोंटकर की गई थी मुकेश की हत्या 

पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने आठ और नौ जून की रात को कंप्यूटर केबल से गला घोंट कर मुकेश की हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को एक कंबल में लपेट कर उसे टेबल के नीचे छिपा दिया था। उन्होंने बताया कि दोनों मुकेश का संगीत उपकरण, मोबाइल एवं पैसा लेकर बिहार भाग गये थे।

हत्या के बाद पुलिस कर रही थी हत्यारो की तलाश

मुकेश की हत्या के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी और मुकेश के घर के एक-एक सामान की तफ्तीश की जा रही थी। उसके बाद पुलिस को विकी सी और संतोष कुमार के बारे में पता चला तो पुलिस बिहार पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ले गई है। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। तीनों की अच्छी जान-पहचान बताई जा रही है। तीनों एक साथ काम भी करते थे।

chat bot
आपका साथी