Bihar Chunav Govt. Formation: पल-पल बदलते रहे उपमुख्‍यमंत्री पद के दावेदार, चर्चा में रहे कई नाम

Bihar Chunav Govt. Formation नीतीश कुमार आज शाम 430 बजे राजभवन में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके पहले गृहमंत्री अतिम शाह पटना पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के पहले अमित शाह व जेपी नड्डा की मौजूदगी में मंत्रियों के नाम फाइनल होंगे।

By Shubh NpathakEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 10:39 AM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 10:39 AM (IST)
Bihar Chunav Govt. Formation: पल-पल बदलते रहे उपमुख्‍यमंत्री पद के दावेदार, चर्चा में रहे कई नाम
सुशील मोदी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जाने की जताई जा रही संभावना। जागरण

पटना, जेएनएन। बिहार की सियासत के लिए आज का दिन बेहद अहम है। नई सरकार के गठन के लिए Bihar Assembly Election 2020 के साथ शुरू हुए लोकतांत्रिक पर्व का आज विधिवत समापन हो जाएगा। अब से कुछ घंटे में नई सरकार के मुख्‍यमंत्री और मंत्री शपथ ले लेंगे। यह तय हो चुका है कि मुख्‍यमंत्री इस बार भी नीतीश कुमार ही बनेंगे, लेकिन बिहार के इतिहास में शायद पहली बार शपथ ग्रहण के ठीक पहले तक उप मुख्‍यमंत्री के नाम को लेकर सस्‍पेंस बरकरार है। हालांकि, अब माना जा रहा है कि तारकिशोर प्रसाद उपमुख्‍यमंत्री बनाए जा सकते हैं। नीतीश कुमार के साथ लगातार उपमुख्‍यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी इस बार अलग भूमिका में रहेंगे। उन्‍हें प्रदेश से हटाकर केंद्र में नई जिम्‍मेदारी दी जा सकती है। बिहार में उपमुख्‍यमंत्री पद को लेकर आधा दर्जन नामों पर चर्चा हो चुकी है। हर घंटे कुछ नये नाम उभर रहे हैं और फिर गायब हो रहे हैं।

बिहार में सरकार गठन से जुड़े लाइव अपडेट

कामेश्‍वर चौपाल से लेकर तार किशोर प्रसाद और मंगल पांडेय तक की चर्चा

प्रदेश सरकार में भाजपा की ओर से उप मुख्‍यमंत्री बनाया जाना तय है। भाजपा सरकार में सबसे बड़ी पार्टी होगी, इसलिए वह यह पद जरूर चाहेगी। इस पद के लिए कामेश्वर चौपाल के नाम की चर्चा सबसे पहले हुई। उनके बाद कटिहार के विधायक तार किशोर प्रसाद का नाम भी चर्चा में आया। मंगल पांडेय के नाम की चर्चा भी चल चुकी है। विधायक रेणु देवी को भी उप मुख्‍यमंत्री पद का दावेदार बताया जा चुका है। सोमवार की सुबह तक गया सदर सीट के विधायक प्रेम कुमार का नाम भी हवा में तैर गया। भाजपा में इस पद के दावेदार बढ़ते जा रहे हैं और पार्टी कोई जोखिम लेना नहीं चाहती। चेहरे का खुलासा अभी तक नहीं होने की वजह भी यही बताई जा रही है। उम्‍मीद है कि अमित शाह के पटना आने के बाद इस पद के दावेदार का चेहरा सामने आ सके।

कौन-कौन मंत्री शपथ लेंगे, यह भी नहीं हो सका है साफ

नीतीश कुमार आज शाम सातवीं बार  मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। नीतीश के साथ और कौन कौन मंत्री शपथे लेंगे ये अबतक साफ नहीं हो पाया है। भाजपा अपने कोटे से डिप्टी सीएम किसे बनाएगी ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जदयू ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। विजय चौधरी अबकी स्पीकर नही, मंत्री बनने जा रहे हैं। उनके अलावा अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव और मदन सहनी भी आज शाम शपथ लेने जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी