Bihar Cabinet: नीतीश कुमार आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्‍तार, मंत्रियों के नाम और समय तय; तेजस्‍वी ने भी किया क्‍लीयर

Bihar Politics बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार मंगलवार को हो जाएगा। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने साथ बैठकर सब कुछ तय कर लिया है। मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 09:41 AM (IST)
Bihar Cabinet: नीतीश कुमार आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्‍तार, मंत्रियों के नाम और समय तय; तेजस्‍वी ने भी किया क्‍लीयर
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

पटना, जागरण टीम। Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कुमार की नई सरकार का विस्तार आज होना तय है। दोपहर 11.30 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर बनाया जाएगा। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में राजभवन से समय मांगा है। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच सोमवार को लंबी चर्चा हुई। महागठबंधन के तीन बड़े दलों ने मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। मंत्रिमंडल में राजद की हिस्सेदारी अधिक होगी। इसके बाद जदयू और कांग्रेस का नंबर आएगा।

कांग्रेस में मंत्री पद के लिए मारामारी जैसे हालात

कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्‍त चरण दास के मुताबिक उनके दल से फिलहाल केवल दो मंत्री शपथ लेंगे। इसकी जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं में असंतोष की बात सामने आ रही है। इस मसले को लेकर सोमवार को पटना के कांग्रेस कार्यालय में हंगामा भी हुआ।

संभावित मंत्री शपथ ग्रहण की तैयारी में जुटे 

शपथ ग्रहण करने वाले संभावित मंत्रियों को उनके दल की ओर से जानकारी दी जा रही है। इसी के साथ शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। पटना जिले के मनेर से राजद विधायक भाई बीरेंद्र को मंत्री बनाए जाने की चर्चा उनके इलाके में हो रही है। उनके स्वागत के लिए मनेर से दर्जनों वाहनों से समर्थक पटना पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ, मनेर में सैकड़ों किलो लड्डू बनाने की तैयारी चल रही है।

हम को एक मंत्री पद, वाम दल नहीं होंगे शामिल

जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा को एक मंत्री मिलने की उम्‍मीद है। पार्टी से मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को मंत्री बनाया जाएगा। वह पिछली सरकार में भी मंत्री थे। एक मात्र निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मंत्री बन सकते हैं। भाकपा माले सहित अन्‍य दल सरकार में शामिल नहीं होंगे। हालांकि इन दलों का समर्थन सरकार को मिलता रहेगा। 

संभावित मंत्रियों के नाम जदयू: विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, शीला मंडल, श्रवण कुमार, संजय झा, लेशी सिंह, जमा खान, जयंत राज, मदन सहनी एवं सुनील कुमार। राजद: तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, अनिता देवी, सुरेंद्र यादव, चंद्रशेखर, ललित यादव, भाई वीरेंद्र, रामानंद यादव, सुधाकर सिंह, सर्वजीत कुमार, सुरेंद्र राम, अख्तरुल शहीन, शहनवाज, भारत भूषण मंडल एवं समीर महासेठ। कांग्रेस:अफाक आलम, मुरारी गौतम। हम: संतोष सुमन निर्दलीय: सुमित कुमार सिंह।

chat bot
आपका साथी