Bihar Assembly Election: एनडीए में जाएंगे मांझी या तीसरे मोर्चे में होंगे शामिल, संशय कायम; अब दो सितंबर को करेंगे फैसला

Bihar Assembly Election जीतन राम मांझी दो सितंबर को पार्टी की दिशा-दशा तय करेंगे। मांझी दो को एनडीए का हिस्सा बनने या फिर तीसरे में मोर्चे में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।

By Sumita JaswalEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 01:21 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 10:06 PM (IST)
Bihar Assembly Election:  एनडीए में जाएंगे मांझी या तीसरे मोर्चे में होंगे शामिल, संशय कायम; अब दो सितंबर को करेंगे फैसला
Bihar Assembly Election: एनडीए में जाएंगे मांझी या तीसरे मोर्चे में होंगे शामिल, संशय कायम; अब दो सितंबर को करेंगे फैसला

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Assembly Election: 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी दो सितंबर को पार्टी की दिशा-दशा तय करेंगे। उन्‍होंने 30 अगस्त को होने वाली पार्टी की बैठक स्थगित कर दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमरेंद्र त्रिपाठी ने  यह जानकारी दी है। संभव है कि मांझी दो सितंबर को एनडीए का हिस्सा बनने या फिर तीसरे में मोर्चे में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा था कि अभी सभी दलों से बातचीत हो रही है। बसपा, एनसीपी, एमआइएम और तीसरे मोर्चे के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के लोगों से भी बातचीत चल रही है। सभी मेरे नेतृत्व में चुनाव लडऩा चाहते हैं। तीसरे मोर्चे की तैयारी भी हो रही है।

मांझी ने कहा कि था हम की नीतियों से जो दल सबसे करीब होगा उसके साथ ही गठबंधन किया जाएगा। कहा कि महागठबंधन में वापसी का कोई सवाल नहीं है।

पहले कहा था 30 अगस्‍त तक पिक्‍चर हो जाएगी साफ

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन  (Grand Alliance) को झटका देने के बाद  हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी ने गुरुवार  27 अगस्‍त को मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद जब पत्रकारों ने उनके एनडीए में शामिल होने की बात पूछा तो उन्‍होंने कहा कि 30 अगस्‍त को पूरी पिक्‍चर साफ हो जाएगी। राजनीति में आना-जाना लगा रहता है। अभी हम सारे ऑप्‍शन पर विचार कर रहे हैंं। मुख्यमंत्री से उनके आवास पर जाकर मुलाकात से यह समझा रहा था कि  मांझी के लिए राजग का दरवाजा अब लगभग खुल गया है। मतलब भाजपा को भी कोई आपत्ति नहीं होगी। परस्पर सहमति बनने के बाद अब सीटों के बंटवारे पर बात आगे बढ़ सकती है।

सीटों के बंटवारे से जोड़कर देखा जा रहा था मुलाकात

महागठबंधन में लगातार उपेक्षा से खिन्न मांझी ने 22 अगस्त को अपनी पार्टी की कार्यसमिति की बैठक करके अपना रास्ता अलग कर लिया था। राजद समेत अन्य घटक दलों पर वह गरजने-बरसने भी लगे थे। तभी से माना जा रहा था कि वह राजग की ओर बढऩे वाले हैं। गुरुवार की मुलाकात को सीटों के बंटवारे से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि मांझी को 12 से 15 सीटें मिल सकती हैं। अधिसंख्य सीटें मगध प्रमंडल की हैं। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार एनडीए में हम को 9 से 12 सीटें देने को राजी हो गए हैं। जीतन राम मांझी  15 सीटें मांग रहे हैं। वे मगध में बीजेपी की कुछ सीटें मांग रहे थे। बीजेपी के असमंजस के कारण मांझी का एनडीए में शामिल होने का फैसला टल रहा था।

...और भी ऑप्‍शन हैं

हम प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के अगले कदम पर सबकी नजर है। अंदरखाने में चर्चा गरम थी कि वे फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं।  इस बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अलावा असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi), पप्‍पू यादव (Pappu Yadav) व यशवंत सिंह (Yashwant Sinha) से उनके संपर्कों की चर्चा भी है। वहीं, गठबंधन के घटक दलों में शामिल रालोसपा के प्रमख उपेंद्र कुशवाहा ने खुलकर कहा था कि जीतन राम मांझी का गठबंधन से बाहर जाना दुखद है। उनके जाने से गठबंधन को नुकसान होगा। ऐसे में बिहार की राजनीति में अहम फैक्‍टर बने मांझी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी