नौकरी चाहने वाले युवाओं के काम की खबर: UPSC का परीक्षा कैलेंडर जारी, सिविल सर्विसेज प्रिलिम्‍स 10 अक्टूबर को

संघ लोक सेवा आयाेग (यूपीएससी) ने अपनी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसे यूपीएससी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसके अनुसार सिविल सर्विसेज प्रिलिम्‍स की परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को तो मुख्य परीक्षा सात जनवरी 2022 से होगी।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 06:02 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 06:09 AM (IST)
नौकरी चाहने वाले युवाओं के काम की खबर: UPSC का परीक्षा कैलेंडर जारी, सिविल सर्विसेज प्रिलिम्‍स 10 अक्टूबर को
;यूपीएससी का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

पटना, जागरण संवाददाता। UPSC Examination  Calendar यह नौकरी की चाहत रखने वाले बिहार सहित पूरे देश के युवाओं के लिए काम की खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाएं अगस्त से आरंभ होगी। यूपीएससी ने अपना संशोधित परीक्षा कैलेंडर (Examination Calendar of UPSC) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यूपीएससी की वेबसाइट पर इसे देख सकते है।

सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्‍टूबर को

नए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सबसे पहले यूपीएससी की सेंट्रल आर्म्‍ड पुलिस फोर्स परीक्षा आठ अगस्त को होगी। सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा 2021 व इंडियन फारेस्ट सर्विस 2021 परीक्षा 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का आयोजन सात जनवरी 2022 से होगा। सिविल सर्विस मुख्‍य परीक्षा सात, आठ, नौ, 15 और 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

आइएफएस मुख्य परीक्षा 27 फरवरी 2022 से

आइएफएस की मुख्य परीक्षा भी 27 फरवरी 2022 से आरंभ होगी। आइएफएस की मुख्य परीक्षा 10 दिनों तक 27 फरवरी से आठ मार्च 2022 तक चलेगी।

नेवल एकेडमी व एनडीए परीक्षा 14 नवंबर को

नेवल एकेडमी (Navel Academy) परीक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी (NDA) 2021 की परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर को होगा। इसके लिए अभ्यर्थी 29 जून तक आनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी के 370 व नेवल फोर्स एकेडमी के 30 पदों पर नियुक्ति होगी।

यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर, एक नजर इंजीनियरिंग सर्विस पीटी परीक्षा : 18 जुलाई आइईएस-आइएसएस परीक्षा : 16 जुलाई। सेंट्रल आर्म्‍ड पुलिस फोर्स परीक्षा: 8 अगस्त ईपीएफओ में ईओ-एओ परीक्षा : 5 सितंबर सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा एवं आईएफएस परीक्षा : 10 अक्टूबर कंबाइंड जीयो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा : 17 जुलाई कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा : 21 नवंबर एनडीए एंड एनए परीक्षा- 2 :  14 नवंबर यूपीएससी आरटी परीक्षा : 19 सितंबर सिविल सर्विस मुख्‍य परीक्षा 2021 : 7 जनवरी 2022 इंजीनियङ्क्षरग सर्विस मेन एग्जाम 2021: 21 नवंबर सीडीएस परीक्षा 2, 2021 : 14 नवंबर आइएफएस मुख्‍य परीक्षा 2021 : 27 फरवरी 2022 एसओ, स्टेनो परीक्षा : 11 दिसंबर रिजर्वड फार यूपीएससी आरटी परीक्षा : 19 दिसंबर

chat bot
आपका साथी