आम्रपाली दुबे का 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' हुआ वायरल, 6 लाख लोगों ने देखा

भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी-3 का नया गाना चिकन बिरयानी चंपा की जवानी यू ट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने का वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो गया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 04:21 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 04:21 PM (IST)
आम्रपाली दुबे का 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' हुआ वायरल, 6 लाख लोगों ने देखा
आम्रपाली दुबे का 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' हुआ वायरल, 6 लाख लोगों ने देखा

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्मों की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के धांसू डांस का वीडियो यू ट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस नए गाने में भी आम्रपाली का अंदाज वाकई कातिलाना है। 'चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी ये गाना 20 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था जिसे अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इससे पहले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3'  का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इसे अब तक 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी बीच इसी फिल्म का नया गाना 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' को भी यू ट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसमें आम्रपाली दुबे की अदाएं देखते ही बन रही है।

'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के गाने 'चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी में आम्रपाली दुबे मुंबइया स्टाइल में दिख रही हैं और मराठी गाने पर ठुमके लगा रही हैं। आम्रपाली दुबे इस फिल्म में मुंबइया भाजीवाली बनी हुई हैं। वैसे, आम्रपाली दुबे जिस भी फिल्म में होती हैं, दर्शकों में उत्साह काफी ज्यादा होता है।

वहीं 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' में दिनेश लाल यादव का किरदार भी काफी मजेदार दिख रहा है। वह गांव से मुबंई नौकरी की तलाश में कमाने पहुंचते हैं, जहां उन्हें शहरी लड़की से प्यार हो जाता है और फिर इसके बाद ही इस फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट दिखाई देंगे।

बता दें कि इससे पहले भी 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' का निर्देशन भी मंजुल ठाकुर ने ही किया था, यही नहीं निरहुआ एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'घूंघट में घोटाला' का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था।

'निरहुआ हिंदुस्तानी' सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी जुबली स्टार निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी दिखने वाली है। इनके साथ ही भोजपुरी फिल्मों की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा, संजय पांडे, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष सेन्द्रे, श्वेता वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

chat bot
आपका साथी