भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने खली को सिखाई भोजपुरी, रेड ड्रेस वाला वीडियो तेजी हो रहा वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बिग बॉस के उपविजेता और फेसम रेसलर द ग्रेट खली को भोजपुरी सिखाई है। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने इंटरनेट अकाउंट पर पोस्ट किया है। फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 29 Dec 2021 12:38 PM (IST) Updated:Wed, 29 Dec 2021 10:39 PM (IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने खली को सिखाई भोजपुरी, रेड ड्रेस वाला वीडियो तेजी हो रहा वायरल
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और रेसलर खली। जागरण आर्काइव

पटना, आनलाइन डेस्क। भोजपुरी की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इंटनेट मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। आए दिन भोजपुरी आदाकारी अपनी तस्वीर और वीडियो अपने इंस्टाग्राम (Instagram)अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। अक्षरा सिंह ने डब्लू डब्लू ई (WWE) के मशहूर रेसलर खली (Wrestler Khali) को भोजपुरी (Bhojpuri) सिखाने का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे द ग्रेट खली को मंच पर भोजपुरी में बोलना सीखा रही हैं। अक्षरा सिंह के इस वीडियो को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और ये तेजी से वायरल भी हो रहा है।

'हम रउवा सब से बहुत प्यार करी ला'

जानकारी के मुताबिक बिग बॉस के उपविजेता और फेसम रेसलर 'द ग्रेट खली' और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह झारखंड के धनबाद में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान रेड ड्रेस में स्टेज पर अक्षरा सिंह खली को भोजपुरी सिखाती हुईं नजर आईं। खली से भोजपुरी में बोलने की लोगों ने डिमांड की। इस पर अक्षरा सिंह ने पहले बोलना शुरू किया कि हम रउवा सब से बहुत प्यार करी ला, जिसके बाद खली ने भी इसे दोहराया। खली के भोजपुरी बोलने पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। इसके बाद भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा कि आप लोगों के मुंह से भोजपुरी सुनकर बहुत अच्छा लगता है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट के साथ खली के बारे में लिखा है कि आप जितने विशाल हैं आप उतना ही विशाल और सुंदर मन भी है आपका। अक्षरा और रेसलर खली के वीडियो पर फैन्स ने तरह तरह के कमेंट्स भी किए। देव सिंह ने लिखा कि जहां हो ग्रेट खली वहां किसी की भी नहीं चली। तो किसी ने एक्ट्रेस की तारीफ की।

गौरतलब है कि हाल ही में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच हुआ विवाद के बाद अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से इंटनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अक्षरा ने बेबाक राय रखी थी।

chat bot
आपका साथी