बिहार में 53 दिन से फंसी यूपी से आई बरात, लड़की वालों ने खाना खिलाने से खड़े किए हाथ

बिहार के नालंदा में लॉकडाउन के पहले यूपी के मैनपुरी से आई एक बरात फंस गई है। एेसे में एक स्कूल दुल्हन की ससुराल बन गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 12 May 2020 02:49 PM (IST) Updated:Tue, 12 May 2020 05:55 PM (IST)
बिहार में 53 दिन से फंसी यूपी से आई बरात, लड़की वालों ने खाना खिलाने से खड़े किए हाथ
बिहार में 53 दिन से फंसी यूपी से आई बरात, लड़की वालों ने खाना खिलाने से खड़े किए हाथ

नालंदा, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण ने हर किसी की जिंदगी में असर डाला है। लॉकडाउन से कुछ लोग कम तो कुछ ऐसे प्रभावित हुए हैं कि पूछो मत। इस बीच बिहार का नालंदा जिला चर्चा में आ गया है। यहां उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से 53 दिनों पहले आई बरात फंसी है। आलम ये है कि जिले का एक स्कूल दुल्हन की ससुराल बन गया है। बरात को वापस लौटने में अभी और न जाने कितना दिन लगेगा ये किसी को नहीं पता।

दूल्हा, पिता व चाचा समेत पांच लोग शामिल

बताया जाता है कि जिले में लॉकडाउन के पहले से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से आई एक बरात फंसी हुई है। बरात में दूल्हा, उसके पिता व चाचा समेत पांच लोग शामिल हैं। लॉकडाउन अवधि बढऩे की घोषणा के बाद अन्य 15 लोग पैदल लौट गए हैं। इस बीच 15 दिनों तक तो वधू पक्ष के लोगों ने निमंत्रण में आए लोगों को भोजन कराया फिर हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद बरातियों को अपने एक संबंधी के गांव थरथरी प्रखंड के पुरंदरपुर के प्राइमरी स्कूल में शरण लेनी पड़ी।

दुल्हन की ससुराल बना स्कूल, बना रही खाना

दुल्हन भी थरथरी प्रखंड के पुरंदरपुर के प्राइमरी स्कूल में ही रह रही है। यहां वे पति व ससुराल वालों के लिए भोजन पका रही है। दो दिन पहले बीडीओ को जानकारी मिली तो चावल और अन्य खाद्य सामग्री दिलाई। बताया जाता है कि बरात उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भानहू गांव से वेन प्रखंड के बकौर गांव आई थी। शादी लॉकडाउन के बाद 27 मार्च को हुई थी। परंतु दूल्हे समेत 20 बाराती 24 मार्च को लॉकडाउन लगने के पहले 20 मार्च को ही अपने संबंधी के घर आ गए थे।

शादी के पहले लॉकडाउन, नहीं हो सकी विदाई

शादी के बाद लॉकडॉउन लग जाने के कारण दूल्हा-दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। परेशानी को देखते हुए स्वजनों ने थरथरी बीडीओ से भी पास की व्यवस्था कराने के लिए कहा मगर उन्होंने 17 मई के बाद मदद की बात कही। जिसपर दूल्हे रामसेवक और दुल्हन ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से सुरक्षित विदाई की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी