बाहुबली विधायक अनंत सिंह को फिर झटका, कोर्ट ने की नियमित जमानत याचिका खारिज

बाहुबली‍ विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से झटका लगा है। शनिवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट के विशेष न्‍यायिक दंडाधिकारी ने अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 07:57 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 10:30 PM (IST)
बाहुबली विधायक अनंत सिंह को फिर झटका, कोर्ट ने की नियमित जमानत याचिका खारिज
बाहुबली विधायक अनंत सिंह को फिर झटका, कोर्ट ने की नियमित जमानत याचिका खारिज

पटना, जेएनएन। बाहुबली‍ विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से झटका लगा है। शनिवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट के विशेष न्‍यायिक दंडाधिकारी ने अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। उन्‍होंने विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में नियमित जमानत आवेदन दायर किया था। बता दें कि शुक्रवार को भी दो अन्‍य मामलों में सुनवाई हुई थी और कोर्ट ने उनके खिलाफ प्रोडक्‍शन वारंट जारी किया था। उन दोनों मामलों में 29 नवंबर को अगली सुनवार्इ होगी।   

पंडारक मामले में नहीं मिली जमानत

अनंत सिंह के खिलाफ शनिवार को जिस मामले में सुनवाई हुई, वह पंडारक थाने से जुड़ा है। चार माह पहले 15 जुलाई को पटना के पंडारक थाने में यह मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने लेमुआ के निकट मोहम्मद छोटू, गोलू और राजवीर को गिरफ्तार किया था। बदमाशों के पास से पुलिस ने कई हथियार बरामद किये थे। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि अनंत सिंह के निर्देश पर उनका गुर्गा विकास सिंह ने पंडारक निवासी भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या करने के लिए हथियार दिया था। उन्‍होंने यह भी बताया था कि विकास जहानाबाद का रहने वाला है और पटना में विधायक के सरकारी आवास पर रहता है।

इसी मामले में अनंत सिंह ने नियमित जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। विशेष न्‍यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में इसी मामले में शनिवार को सुनवाई हुई। लेकिन कोर्ट से अनंत सिंह को झटका लगा है। कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में दो मामलों की सुनवाई हुई थी। दोनों ही मामलों में उनके खिलाफ प्रोडक्‍शन वारंट जारी किया गया है। फिलहाल अनंत सिंह भागलपुर जेल में बंद हैं। 

इन दोनों मामलों में जारी हुआ है प्रोडक्‍शन वारंट 

1. पहला मामला सचिवालय थाने से जुड़ा है। वर्ष 2015 में घटना हुई थी। विधायक अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर पुलिस ने रेड की थी। उनके सरकारी आवास से इंसास रायफल, छह मैगजीन और विदेशी बुलेट प्रूफ जैकेट मिले थे।

2. दूसरा मामला बाढ़ थाने से संब‍ंधित है। इस मामले में बाढ़ पुलिस ने 10 अप्रैल 2004 को अनंत सिंह के पैतृक घर पर छापेमारी की थी। इसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। उस समय उनके पैृतक घर से बैग व रस्सी बरामद की गई थी। इसके साथ ही प्रतिबंधित हथियार एके- 47 राइफल भी मिली थी।

chat bot
आपका साथी