Ayodhya Case Verdict: पटना में पुलिस अलर्ट; सिवान, बक्सर व आरा में स्कूल बंद Patna News

अयोध्या मामले का फैसला आने से पहले से बिहार की राजधानी में पुलिस अलर्ट हो गई। संवेदनशील इलाकों से लेकर स्टेशन पर विशेष नजर रखी गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 08:46 AM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 11:42 AM (IST)
Ayodhya Case Verdict: पटना में पुलिस अलर्ट; सिवान, बक्सर व आरा में स्कूल बंद Patna News
Ayodhya Case Verdict: पटना में पुलिस अलर्ट; सिवान, बक्सर व आरा में स्कूल बंद Patna News

पटना, जेएनएन। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। एेसे में पटना में पुलिस अलर्ट हो गई है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार की रात से ही पुलिस मुस्तैद दिखाई दे रही है। उपद्रव में शामिल रहे लोगों के अद्यतन स्थिति के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनके नाम और वर्तमान पते का सत्यापन कराया जा रहा है। इधर, बक्सर, सिवान और आरा में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 

हिरासत में संवेदनशील इलाकों के उपद्रवी

सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीएम का आदेश पत्र जारी करते हुए बताया कि सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल अपरिहार्य कारण से शनिवार को बंद हैं। पटना के कुछ संवेदनशील इलाकों में रहने वाले उपद्रवियों को पुलिस से हिरासत में लिया है, जो हाल में जेल से जमानत पर छूटकर आए हैं। सेंट्रल रेंज के आइजी संजय सिंह ने बताया कि जिले की पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। जिले की पुलिस ने उन सभी स्थानों की सूची बनाई है, जहां पहले आपसी विवाद को दूसरा रंग दिए जाने की कोशिश की गई थी। उन मामलों में गिरफ्तार लोगों की भी सूची तैयार की गई है।

सूत्र बताते हैं कि वरीय अधिकारियों ने वैसे मामलों में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर छूटे आरोपितों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया है। शनिवार को सुबह से शाम तक उन्हें पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा, ताकि वे भड़काऊ बयानबाजी कर सौहार्द का माहौल बिगाड़ न सकें। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में स्टेट आरएएफ की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है।

chat bot
आपका साथी