मोकामा में पुलिस टीम पर हमला, एसआइ समेत सात पुलिसकर्मी घायल

प्रखंड के मराची थाना अंतर्गत शेरपुर गाव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद का निपटारा करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 11:28 PM (IST)
मोकामा में पुलिस टीम पर हमला, एसआइ समेत सात पुलिसकर्मी घायल
मोकामा में पुलिस टीम पर हमला, एसआइ समेत सात पुलिसकर्मी घायल

पटना मोकामा। प्रखंड के मराची थाना अंतर्गत शेरपुर गाव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद का निपटारा कराने पहुंची पुलिस पर बुधवार दोपहर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। इसमें एएसआइ रणवीर कुमार सिंह समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने गश्ती गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। सभी घायल पुलिसकíमयों को मराची गाव स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया। हमले में घायल पुलिसकर्मियों के बयान पर देर शाम बीजो साहनी, किशोर साहनी, शोभा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं राम विलास सहनी और वृजनंदन सहनी के आठ-आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों पक्षों ने भी एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर शेरपुर गाव में तालाब से एक पक्ष के लोग मछली निकाल रहे थे। तभी दूसरा पक्ष भी दावेदारी जताते हुए वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मराची थाने को दी। सूचना मिलने पर एएसआइ रणवीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें एएसआइ समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया गया। बाकी हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। दोनों पक्षों में तनाव को लेकर गांव में मोकामा, हाथीदह, मराची, पचमहला थाने की पुलिस को तैनात किया गया है।

- मरांची थाना के शेरपुर गांव में मछली मारने के विवाद का निपटारा करने पहुंची थी पुलिस

chat bot
आपका साथी