पालीगंज में असामाजिक तत्वों ने उखाड़ा बोर्ड

रामपुर-नगवा मोड़ पर स्वतंत्रा सेनानी शहीद वीर हरदेव नारायण सिंह के नाम पर लगे बोर्ड को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 06:36 AM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 06:36 AM (IST)
पालीगंज में असामाजिक तत्वों ने उखाड़ा बोर्ड
पालीगंज में असामाजिक तत्वों ने उखाड़ा बोर्ड

संस, पालीगंज : रामपुर-नगवा मोड़ पर स्वतंत्रा सेनानी शहीद वीर हरदेव नारायण सिंह के नाम पर लगे बोर्ड को असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। घटना के बाद स्वतंत्रता सेनानी के वंशज कमलेश सिंह ने कार्रवाई के लिए रविवार को पालीगंज थाने में लिखित शिकायत की है। स्वतंत्रा सेनानी के स्वजनों ने बताया कि नागपुर झडा आदोलन के प्रथम शहीद हरदेव नारायण सिंह के सम्मान में ग्रामीणों की माग पर एसडीओ ने अनुशसा कर 15 अगस्त को पाली-अकबरपुर पथ का नामकरण कराया था। महिला ने उड़ाए 49 हजार रुपये, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किए

संसू, बख्तियारपुर: नयाटोला माधोपुर निवासी बिंदेश्वर यादव की जेब से रविवार को कुछ महिलाओं ने बाजार में पॉकेट से करीब 49 हजार रुपये निकाल लिए। हालांकि इस दौरान एक महिला का हाथ बिंदेश्वर ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नालंदा निवासी आरोपित महिला कमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो जेब से निकाले गए रुपये भी मिल गए। थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार महिला पूर्व में भी चोरी के आरोप में चंडी एवं बिहारशरीफ थाने में पकड़ी गई थी। पूछताछ के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। नए डीएसपी अमित शरण ने पदभार संभाला

जागरण संवाददाता, पटना सिटी: अनुमंडल कार्यालय में रविवार को नए डीएसपी अमित शरण ने पदभार संभाला। निवर्तमान एएसपी मनीष कुमार उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त डीएसपी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। डीएसपी ने कहा कि अनुमंडल में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी नियमों का पालन कराने में आमजन का सहयोग जरूरी है। पदभार ग्रहण के दौरान अनुमंडल के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष व अन्य कर्मी थे। प्रभार लेने के बाद शांति समिति के सदस्य रामजी योगेश व अंजू सिंह ने वर्तमान व निवर्तमान डीएसपी को गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

chat bot
आपका साथी