बिहार पुलिस के लिए गुरुवार ठीक नहीं; तीन जवानों को उचक्‍कों ने जमकर पीटा, एक की पिस्‍टल चोरी

बिहार पुलिस के लिए गुरुवार का दिन ठीक नहीं रहा। अपराह्न बाद एक साथ पटना में कई वारदातें हो गईं। दो जगह पुलिसकर्मी पिpkटा गए तो एक जगह एक जवान की पिस्‍टल चोरी हो गई।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 02 Jan 2020 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jan 2020 10:16 PM (IST)
बिहार पुलिस के लिए गुरुवार ठीक नहीं; तीन जवानों को उचक्‍कों ने जमकर पीटा, एक की पिस्‍टल चोरी
बिहार पुलिस के लिए गुरुवार ठीक नहीं; तीन जवानों को उचक्‍कों ने जमकर पीटा, एक की पिस्‍टल चोरी

पटना, जेएनएन। बिहार पुलिस के लिए गुरुवार का दिन कुछ ठीक नहीं रहा। गुरुवार को राजधानी पटना में अपराह्न बाद एक साथ कई वारदातें हो गईं। उचक्‍कों ने दिनदहाड़े दो जगहों पर पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा, तो एक जगह पर एक दारोगा की चोरों ने पिस्‍टल चुरा ली। इस घटना से दरोगा इतने सदमे में आ गए कि वे बेहोश हो गए। थाने की पुलिस ने किसी तरह उसे होश में लाया। मामलों की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों को पिटाई करने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  

जानकारी के अनुसार, पटना में पीरबहोर थाना क्षेत्र के गंगा नदी के कृष्णा घाट पर उचक्‍कों ने दो पुलिसकर्मियों की क्रिकेट के बैट व विकेट से पिटाई कर दी। बताया जाता है कि 15 से 20 लड़के गंगा घाट पर डांस कर रहे थे। इस दौरान वे सब वहां से गुजर रही एक लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। घाट पर तैनात दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने मनचलों को छेड़खानी करने से रोका तो वे सब दोनों पुलिसकर्मियों को पीट दिया। घटना में पुलिसकर्मियों के सिर फट गए। दोनों को पीएमसीएच रेफर किया गया है। 

इसे संयोग कहें या पुलिसकर्मियों की खराब किस्‍मत। जिस समय पटना के पीरबहाेर थाना क्षेत्र में उचक्‍के पुलिस जवानों की पीट रहे थे, उसी समय कदमकुआं में भी कमोबेश इसी तरह का मामला सामने आया। बताया जाता है कि कदमकुआं इलाके में बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी को बुरी तरह रॉड से पीट दिया। मामला इतना गंभीर हो गया कि आनन-फानन में तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ताबड़तोड़ छापेमारी में सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

पुलिस के लिए हास्‍यास्‍पद बात तो यह हो गई कि चोर अब उसे ही निशाना बनाने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने पाटलिपुत्र थाने में तैनात दारोगा की पिस्टल चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीडि़त दारोगा परेशान हो उठा। वे इतने सदमे आ गए कि बेहोश हो गए। घटना पाटलिपुत्र गोलंबर के पास हुई, जबकि वह भी भीड़भाड़ वाला इलाका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

chat bot
आपका साथी