बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुक्रवार से, सुचारू संचालन को ले सर्वदलीय बैठक

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर बुधवार को विधानसभा व विधान परिषद की सर्वदलीय बैठकें हुईं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 08:33 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 10:48 PM (IST)
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुक्रवार से, सुचारू संचालन को ले सर्वदलीय बैठक
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुक्रवार से, सुचारू संचालन को ले सर्वदलीय बैठक
पटना [राज्य ब्यूरो]। शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र के सुचारु संचालन के लिए बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति की अध्यक्षता में अलग अलग सर्वदलीय बैठकें हुईं।
विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में हुई सर्वदलीय बैठक में अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के अतिरिक्त संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, राजद के ललित यादव, कांग्रेस से विजय शंकर दूबे, लोजपा से राजू तिवारी और रालोसपा से सुधांशु शेखर शामिल हुए। उधर, विधान परिषद के उपसभापति हारुन रशीद की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रवण कुमार, संजय गांधी, नीरज कुमार, केदार पांडेय आदि शामिल हुए। सत्र के सुचारु संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की भी एक बैठक की, जिसमें विधान परिषद के उप सभापति हारुन रशीद भी शामिल हुए।  
chat bot
आपका साथी