यूपी में अखिलेश यादव की सपा को मिल सकता है नया सहयोगी, भाजपा से मुंह मोड़ेगी बिहार की ये पार्टी

Bihar UP Politics उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) में समाजवादी पार्टी (Samajvadi Party) को एक और सहयोगी मिल सकता है। भाजपा (BJP) का एक सहयोगी दल यूपी में सपा के साथ तालमेल की संभावना तलाशने में जुटा है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 08:06 AM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 08:06 AM (IST)
यूपी में अखिलेश यादव की सपा को मिल सकता है नया सहयोगी, भाजपा से मुंह मोड़ेगी बिहार की ये पार्टी
उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) में समाजवादी पार्टी (Samajvadi Party) को एक और सहयोगी मिल सकता है। भाजपा (BJP) का एक सहयोगी दल यूपी में सपा के साथ तालमेल की संभावना तलाशने में जुटा है। बिहार सरकार में मत्‍स्‍य एवं पशु संसाधन मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) की विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की प्रारंभिक बैठकें हो चुकी हैं। सहमति भी बन चुकी है।

पहले भाजप से तालमेल की थी कोशिश

मुकेश ने पहले भाजपा से बात बनाने की कोशिश की थी। कामयाब नहीं हुए तो अब अन्य विकल्पों की तलाश में हैं। सूत्रों का दावा है कि समाजवादी पार्टी से बात बढ़ा रहे हैं। फिलहाल इतना तय है कि मांझी और सहनी मिलकर लड़ेंगे। संयोग हुआ कि मांझी और सहनी दोनों ही कोरोना पाजिटिव हो गए। परंतु अब निगेटिव होकर फिर से यूपी में पहुंच गए हैं। पार्टी ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। यह भी कि अन्य दलों के नेताओं से उनकी बात चल रही है।

165 सीटों पर प्रचार कर रही सहनी की पार्टी

सूत्रों का दावा है कि अखिलेश यादव के सहनी संपर्क में हैं। जल्द ही दोनों दल साथ आकर चुनाव लडऩे की घोषणा कर सकते हैं। पार्टी की ओर से जानकारी दी गई कि 165 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों ने प्रचार की कमान संभाल ली है। वीआइपी बिहार की तरह यूपी में भी भाजपा के साथ गठबंधन चाहती थी, लेकिन बात बनी नहीं। भाजपा से भाव नहीं मिला तो सपा से करीबी बढ़ा रहे सहनी

यूपी में फिर सक्रिय हुए सहनी, स्वस्थ हो संभाला मोर्चा

कोई अगर नहीं, तो वीआइपी के साथ हम

कहा जा रहा कि अगर वीआइपी का उत्तर प्रदेश में किसी बड़े दल से गठबंधन होता है तो मांझी अपना समर्थन दे सकते हैैं। इस बाबत हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान का कहना है कि वीआइपी से बातचीत हुई है। अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है मगर एक सप्ताह के अंदर फैसला हो जाएगा। मुकेश सहनी यूपी में लंबे समय से सक्रिय हैं। मांझी की पार्टी इसके पहले बंगाल चुनाव में भी किस्मत आजमा चुकी है, मगर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी।

chat bot
आपका साथी