सुधाकर सिंह के आरोपों पर बिहार के कृषि मंत्री का पलटवार, अफसरों को निकम्‍मा कहने पर हुए नाराज

बिहार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह लगातार सरकार पर हमलावर हैं। उन्‍होंने जीएम सीड के मुद्दे पर अफसरों को निकम्‍मा तक कह दिया। अब कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने आरोपों को निराधार बताते हुए पूर्व मंत्री पर तंज भी कसा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 10 Nov 2022 09:12 AM (IST) Updated:Thu, 10 Nov 2022 02:44 PM (IST)
सुधाकर सिंह के आरोपों पर बिहार के कृषि मंत्री का पलटवार, अफसरों को निकम्‍मा कहने पर हुए नाराज
कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत और राजद विधायक सुधाकर सिंह। जागरण आर्काइव

पटना, राज्य ब्यूरो। जीएम सीड के मुद्दे पर बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के आरोपों पर कृषि मंत्री कुमार सवर्जीत ने पलटवार किया है। उन्‍होंने अफसरों को निकम्‍मा कहे जाने पर नाराजगी जताई है। साथ ही कहा है कि अफसरों की इमानदारी पर सवाल उठाना गलत है। बता दें कि राजद  विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जीएम सीड की संचिका आगे बढ़ाने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

सीएम के आदेश के बावजूद अधिकारी बढ़ा रहे संचिका 

सुधाकर सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के आदेश के बावजूद जीएम सीड की संचिका को विभाग में अधिकारी आगे बढ़ा रहे हैं। कई ऐसे अधिकारी अभी भी मौजूद हैं, जो मुख्यमंत्री के विरोध के बावजूद जीएम सीड को बढ़ावा देने वाली फाइल केंद्र सरकार तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएम सीड का देश में लगातार विरोध हो रहा है। खासकर हाइब्रिड सरसों की फसल को लेकर देश में किसानों के साथ नेताओं का भी विरोध जारी है।

भारत के किसानों के लिए सही नहीं है जीएम सीड 

विदेशी कंपनियां जीएम सीड फसल को लेकर देश के अधिकारियों के माध्यम से लगाना चाहती है। जबकि जीएम सीड भारत के किसानों के लिए सही नहीं है क्योंकि इस फसल का कोई बीज नहीं होता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएम सीड फसल को बिहार में नहीं लागू करने का जब निर्णय लिया है तो आखिरकार अधिकारी यह प्रयास क्यों कर रहे हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस पर आवाज उठाएंगे। सुधाकर सिंह ने जीएम सीड को लेकर सभी विधायक और सांसदों को पत्र लिखा है।

मालूम हो कि सुधाकर सिंह लगातार एमएसपी, किसान, कृषि आदि के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। मंत्री पद से इस्‍तीफा का कारण भी इन्‍हीं सब वजहों को बताया जा रहा है।  

chat bot
आपका साथी