सीएम नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट, गोपालगंज में आरटीपीसीआर जांच पर जोर

सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को मोतिहारी से समाज सुधार अभियान की शुरुआत की। वे शुक्रवार को गोपालगंज में सभा करेंगे। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जीविका दीदियों प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों के साथ मीडियाकर्मियों की आरटी-पीसीआर जांच कराई जा रही है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Wed, 22 Dec 2021 04:57 PM (IST) Updated:Wed, 22 Dec 2021 04:57 PM (IST)
सीएम नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट, गोपालगंज में आरटीपीसीआर जांच पर जोर
प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव -

जागरण संवाददाता, गोपालगंज । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा का आगाज बुधवार को मोतिहारी में हो गया। इस यात्रा की दूसरी कड़ी में शुक्रवार को सीएम गोपालगंज पहुंचेंगे। शहर के मिंज स्टेडियम में वे जीविका दीदियों से जनसंवाद करेंगे और शराबबंदी, दहेज प्रथा को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही कलेक्ट्रेट के सभागार में सारण प्रमंडल के जिलों सारण, सिवान व गोपालगंज के अधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सीएम की यात्रा को सफल बनाने में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के फैलने की आशंका को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है। इसे लेकर जीविका दीदियों, प्रशासन के अधिकारियों व कर्मियों के साथ मीडियाकर्मियों की आरटी-पीसीआर जांच बुधवार को कराई गई।    

डीएम डा. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी के मद्देनजर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की आरटी-पीसीआर जांच कराई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान कोरोना के मद्देनजर जारी गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। सीमित संख्या में ही लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया कि सीएम के समाज सुधार यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

कलेक्ट्रेट का हो रहा रंग-रोगन 

सीएम की यात्रा को लेकर कलेक्ट्रेट का रंग-रोगन किया जा रहा है। इसके आसपास की दीवारों का भी रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारी इन कार्यों की मानीटरिंग कर रहे हैं। गुरुवार शाम तक इसे हर हाल में पूरा कर लिया जाना है। 

कलेक्ट्रेट में जगह-जगह होर्डिंग

सीएम की समाज सुधार यात्रा को लेकर कलेक्ट्रेट में जगह-जगह होर्डिंग को लगाया गया है। होर्डिंग पर Óसुधरे व्यक्ति और परिवार, तभी होगा समाज सुधार का स्लोगन है। वहीं, यात्रा की मुख्य बिदुओं के बारे में बताया गया है। इसमें शराबबंदी अभियान, बाल विवाह मुक्ति अभियान, दहेज प्रथा उन्मूलन व जल-जीवन-हरियाली अभियान शामिल हैं। 

chat bot
आपका साथी