Anant Singh ने जारी किया नया Video, दिल्‍ली में सरेंडर के बाद अब पटना लाएगी पुलिस

बिहार के फरार बाहुबली विधायक अनंत सिंह लगातार वीडियो जारी कर अपनी बात रख रहे हैंं। पुलिस को उनकी भनक तक नहीं लगी और उन्‍होंने दिल्‍ली के कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 09:22 PM (IST)
Anant Singh ने जारी किया नया Video, दिल्‍ली में सरेंडर के बाद अब पटना लाएगी पुलिस
Anant Singh ने जारी किया नया Video, दिल्‍ली में सरेंडर के बाद अब पटना लाएगी पुलिस
पटना [जेएनएन]। बिहार पुलिस 'किसी भी कीमत पर' बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी रही, लेकिन उनकी भनक तक नहीं पा सकी। इस बीच गुरुवार की रात उन्‍होंने एक और वीडियो जारी कर कहा कि वे पुलिस के सामने 'किसी भी कीमत पर' सरेंडर नहीं करेंगे। वीडियों में उन्‍होंने पुलिस पर साजिश करने का आरोप ल्रगाते हुए कहा कि वे कोर्ट में सरेंडर करेंगे। फिर, शुक्रवार को उन्‍होंने दिल्‍ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब दिल्‍ली पुलिस उन्‍हें अपनी सुरक्षा में पटना पहुंचाएगी।
विदित हो कि अनंत सिंह फरार चल रहे थे। बीते सप्‍ताह बाढ़ के लदमा स्थित उनके घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को एके 47, दो हैंड ग्रेनेड एवं 27 कारतूस मिले थे। पुलिस उन्‍हें इस मामले में खोज रही थी। उन पर एक कुख्‍यात को आश्रय देने का भी आरोप है। उनकी एक आतंकी संग तस्‍वीर भी वायरल हो गई है। इन मामलों में दर्ज एफआइआर में यूएपीए सहित कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं।
चकमा देकर हो गए थे फरार, लगातार जारी करते रहे वीडियो
घर से हथियारों की बरामदगी के बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। लेकिन इसमें विलंब का फायदा उठाते हुए वे आश्‍चर्यजनक तरीके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। शुक्रवार को उन्‍होंने दिल्‍ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके पहले अनंत सिंह के सहयोगी रणवीर यादव ने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया था कि अनंत सिंह राउटर के जरिये इंटरनेट से अपने खास लोगों से बात करते रहे।
फरारी के दौरान उन्‍होंने तीन वीडियो जारी किए। अपने पहले के वीडियो में अनंत सिंह ने कहा था कि वे जल्‍दी ही सरेंडर कर देंगे। उन्‍होंने खुद को फरार मानने से भी इनकार किया था। अनंत सिंह ने अपना तीसरा वीडियो गुरुवार को जारी किया।
कुर्की की कोशिश के बीच जारी किया वीडियो
अनंत सिंह को खोजती पुलिस ने कुर्की जब्‍ती की कार्रवाई की कोशिश शुरू कर दी थी। अनंत सिंह और उनके दो सहयोगियों लल्लू मुखिया व रणवीर यादव के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया था। साथ ही बाढ़ कोर्ट के आदेश पर कुर्की का वारंट भी जारी किया गया, लेकिन इससे बेपरवाह अनंत सिंह ने तीसरे वीडियाे में पुलिस के सामने सरेंडर करने से इनकार किया। उन्‍होंने कहा था कि वे कोर्ट का सम्‍मान करते हैं और कोर्ट में ही सरेंडर करेंगे। फिर उन्‍होंने दिल्‍ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया।
अपने अंतिम वीडियो में उन्‍होंने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) सांसद ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार व आइपीएस अधिकारी लिपि सिंह पर साजिश का आरोप भी लगाया। कहा कि उन्‍होंने ही साजिश रचकर एक रिश्तेदार के जरिए घर मे हथियार रखवाए थे।
chat bot
आपका साथी