पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से 6 साल के बच्चे का अपहरण, CCTV में दिखे अपराधी Patna News

पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से शुक्रवार को छह साल के बच्चे का अपहरण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच में जुट गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 03:28 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 03:28 PM (IST)
पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से 6 साल के बच्चे का अपहरण, CCTV में दिखे अपराधी Patna News
पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से 6 साल के बच्चे का अपहरण, CCTV में दिखे अपराधी Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार की दोपहर अपहरण से सनसनी मच गई है। वारदात एक छह साल के बच्चे के साथ हुई है। बड़ी बात ये है कि बदमाश बच्चे को अपने साथ ले गए और परिजनों को इस बात की खबर तक नहीं हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के बालक सुरक्षा गृह के समीप की है। अपहृत बच्चे का नाम चंद्र कुमार (6) बताया जा रहा है।

चंद्र कुमार अपने नाना के साथ रहता बालक सुरक्षा गृह के पास रहता था। उसके पिता का स्वर्गवास हो चुका है। बताया जाता है कि चंद्र कुुमार दोपहर करीब तीन बजे घर से बाहर निकलकर खेल रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और उससे कुछ बात करने लगा। कुछ ही देर बाद युवक उसे लेकर भागने लगा। लोगों ने जबतक शोर किया बदमाश बच्चे को लेकर भाग निकला।

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की खबर दी। जिसके बाद आलमगंज थाने की पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आपपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें एक युवक बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। आलमगंज थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे के अपहरण के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी