पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, डोभी: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर डोभी में शुक्रवार को बीआरसी प्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 12:40 AM (IST) Updated:Sat, 18 Aug 2018 12:40 AM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, डोभी: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर डोभी में शुक्रवार को बीआरसी प्रांगण में सर्वदलीय शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कार्यालय में राजेन्द्र दुबे की अध्यक्षता में शोक व्यक्त किया गया। राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कामदेव यादव और युवा नेता भगत यादव, प्रवक्ता रविन्द्र यादव श्रद्धांजलि दी। शाम को राजद नेताओं ने मोमबत्ती जलाकर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा की शाति के लिए प्रार्थना की।

मोहनपुर : शोकसभा आयोजित कर भाजपा मंडल के महामंत्री सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। डंगरा बाजार में भाजपा नेता सीताराम केशरी, सुरेश पासवान, सत्यनारायण सिंह, गुप्तेश्वर दुबे, राजाराम सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, उदय कुमार व अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

वजीरगंज : भारत रत्न सह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी पूरा वजीरगंज शोक में डूबा रहा। जगह - जगह पर शोक सभाएं श्रद्धाजलि देने का सिलसिला चलता रहा। केदारनाथ उच्च विद्यालय तरवा एवं आवासीय नवोदित विद्यालय के परिसर में शोक सभाएं आयोजित कर वाजपेयी को श्रद्धाजलि दी गई। जबकि भाजपा, काग्रेस, जदयू, सभी राजनीतिक पार्टी कार्यालयों सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में भी श्रद्धाजलि दी गई। इनकी आत्म शाति के लिए वजीरगंज के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता विरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार रवि, रामनरेश प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार, भोली सिह, प्रो. सुरेन्द्र सिंह, काग्रेस के सतिश सिंह, विधायक प्रतिनिधि रामाश्रय सिंह, मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, जदयू के अरविन्द कुमार लोहानी, सीताराम सिंह, महेश सिंह, राजद के डॉ. नन्दकिशोर प्रसाद, आनन्द भारती, विरेन्द्र सिंह समाजसेवी बालेश्वर सिंह, कुसुम माथुरी, सुमन सिंह, सजयं कुमार उर्फ पंकज, विनोद शर्मा, रामाशकर यादव, अभय कुमार सिंह, योगिता देवी, परवेज खान, शमशेर खान, धर्मेन्द्र सिंह, शशि कुमार एवं अन्य ने श्रद्धाजलि दी है।

chat bot
आपका साथी