नियोजित शिक्षकों के लिए 1700 करोड़ रूपये जारी, जानिए कब तक मिलेगा वेतन

बिहार के 2.66 लाख नियोजित शिक्षकों तीन महीने का वेतन देने के लिए केंद्र सरकार ने सर्वशिक्षा अभियान मद की पहली किस्‍त के रूप में 1031 करोड़ रूपये जारी किये।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Wed, 16 Aug 2017 03:14 PM (IST) Updated:Wed, 16 Aug 2017 11:29 PM (IST)
नियोजित शिक्षकों के लिए 1700 करोड़ रूपये जारी, जानिए कब तक मिलेगा वेतन
नियोजित शिक्षकों के लिए 1700 करोड़ रूपये जारी, जानिए कब तक मिलेगा वेतन

पटना [राज्य ब्यूरो]। प्रदेश के 2.66 लाख नियोजित शिक्षकों के तीन महीने का वेतन शुक्रवार तक जिलों को भेज दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने सर्वशिक्षा अभियान मद में पहली किस्त की राशि जारी कर दी है। जिसके बाद राज्यांश मद की राशि जारी करने के  लिए शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग से आग्रह किया है।

नियोजित 2.66 लाख शिक्षकों को इस वर्ष मई महीने तक का वेतन प्राप्त हुआ है। मई के बाद केंद्र सरकार द्वारा सर्वशिक्षा अभियान मद की राशि नहीं जारी किए जाने की वजह से शिक्षकों को वेतन नहीं दिया जा सका था।
केंद्र ने हाल ही में सर्वशिक्षा अभियान मद की पहली किस्त की राशि जारी की है।

केंद्र ने राज्य सरकार को 1031 करोड़ रुपये भेजे हैं। इस राशि में राज्य सरकार राज्यांश मद का चालीस फीसद हिस्सा यानी 687 करोड़ रुपये देगी। जिसके लिए वित्त विभाग से आग्रह किया जा चुका है।  केंद्रांश और राज्यांश मिलाकर कुल 1718 करोड़ रुपये शुक्रवार तक जिलों को जारी कर दिए जाएंगे।

शिक्षकों को उनकी उपस्थिति के आधार पर जिलों के लिए राशि जारी की जाएगी। राशि से मई से लेकर जुलाई तक का वेतन देना संभव हो पाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने आधिकारिक तौर पर बताया कि नियोजित शिक्षकों को वेतन देने के लिए उसे प्रत्येक महीने तकरीबन 580 करोड़ रुपये की आवश्यकता होती है।

chat bot
आपका साथी