गोपालगंज में नन्हकी सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Sun, 28 Sep 2014 03:48 PM (IST) Updated:Sun, 28 Sep 2014 03:48 PM (IST)
गोपालगंज में नन्हकी सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मांझा(गोपालगंज)। मांझा पुलिस ने मांझा स्टेशन के पास छापामारी कर नन्हकी सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी के पिता की 20 साल पूर्व हत्या कर दी गयी थी। जिसमें नन्हकी सिंह के एक सहयोगी को आरोपी बनाया गया था। बीते 24 सितम्बर को मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के नन्हकी सिंह की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में उन्हीं के गांव के मुन्ना सिंह तथा उसके सगे भाई बब्लू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी। लेकिन इस हत्या कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नन्हकी सिंह के परिजनों और समर्थकों ने बीते शनिवार को एनएच 28 को जाम कर दिया था। हालांकि चार घंटे तक चले जाम के बाद पुलिस के त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए थे। इस आश्वासन के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने शनिवार की रात मांझा स्टेशन के समीप छापामारी कर इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी