कार्यकर्ता इमानदारी से करें काम, मिलेगा बेहतर परिणाम : सलमान

प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रविवार को रजौली विधानसभा के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:46 PM (IST)
कार्यकर्ता इमानदारी से करें काम, मिलेगा बेहतर परिणाम : सलमान
कार्यकर्ता इमानदारी से करें काम, मिलेगा बेहतर परिणाम : सलमान

प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रविवार को रजौली विधानसभा के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता सिरदला प्रखंड अध्यक्ष साधु यादव ने की। बैठक में रजौली विधान सभा क्षेत्र के सभी तीन प्रखंडों सिरदला, रजौली और मेसकौर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष सह एमएलसी सलमान राजीव उर्फ मुन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसी प्रलोभन के इमानदारी के साथ पार्टी हित में काम किया जाए तो बिहार में बेहतर परिणाम मिलेगा। अनुमंडल स्तर से लेकर प्रखंड पंचायत और बूथ स्तर तक जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जोड़ा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। कहा कि गरीबों, पिछड़ों, अनुसूचित परिवारों, अल्पसंख्यकों की कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने कई योजनाएं चला रखी है।

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सभी 41 पंचायतों की अध्यक्ष व सचिव का नाम, पता और मोबाइल नम्बर संकलित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पंचायत से संबंधित मामलों से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिरदला दक्षिणी जिला पार्षद ¨पकी भारती ने कहा कि इस बार सभी अल्पसंख्यक, अनुसूचित वर्ग, पिछड़ा-अति पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के मतदाता बिहार में कानून का राज कायम करने वाले नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने एकजुट होकर संगठन को मजबूती के साथ विस्तार देने पर बल दिया। संगठन विस्तार के लिए मुख्यालय प्रभारी सह पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद ¨सहा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। मौके पर जिला प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार पुष्प, पूर्व विधायक प्रदीप माहतो, रजौली प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रामलखण प्रसाद यादव, बांधी पैक्स अध्यक्ष चंद्रिका यादव, लालन मेहता, मुन्ना शर्मा, रामप्रसाद यादव, संतोष कुमार, मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष मोती लाल मेहता, अशोक चौधरी, उपेन्द्र कुमार, अनिल यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष जय राम प्रसाद, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी