न्याय की गुहार लगाने कई महिला पहुंची एसपी आवास

दहेज मामले में प्रताड़ित कई महिलाएं ने न्याय की गुहार लगाने शुक्रवार को एसपी आवास पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Dec 2017 03:00 AM (IST)
न्याय की गुहार लगाने कई महिला पहुंची एसपी आवास
न्याय की गुहार लगाने कई महिला पहुंची एसपी आवास

नवादा। दहेज मामले में प्रताड़ित कई महिलाएं ने न्याय की गुहार लगाने शुक्रवार को एसपी आवास पहुंची। इस दौरान अकबरपुर नुनाय गांव के भवानी कुमारी, ननौरा के गुड़िया खातुन, पार नवादा के सबा प्रवीण, गोला रोड के विमला देवी आदि ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। महिलाओं ने न्याय दिलाने को लेकर आवास के समक्ष हंगामा भी की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन आरोपितों को सहयोग कर रही है। एसपी आवास के समीप हंगामा कर रहे महिलाओं को महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं से कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जल्द न्याय दिलाने को लेकर सभी महिला एसपी आवास से निकलने के बाद जिला जज रुद्र प्रकाश मिश्र से मिलने नवादा कोर्ट पहुंचे। जहां कोर्ट के प्रभारी प्रशासन ने महिलाओं की समस्याओं को सुना। इसके बाद महिलाओं को कहा कि कोर्ट में किसी भी मामले की सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की जाती है। इस दौरान महिलाओं ने कोर्ट प्रभारी प्रशासन को जल्द न्याय दिलाने व दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग से संबंधित आवेदन सौंपा।

chat bot
आपका साथी