150 पाउच शराब के साथ दो गिरफ्तार

नवादा। रोह थाना के कटैया गांव के मोड़ के पास से पुलिस ने रविवार की देर रात शराब के 150

By Edited By: Publish:Mon, 29 Aug 2016 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 29 Aug 2016 07:38 PM (IST)
150 पाउच शराब के साथ दो गिरफ्तार

नवादा। रोह थाना के कटैया गांव के मोड़ के पास से पुलिस ने रविवार की देर रात शराब के 150 पाउच के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस गश्ती दल को देख बाइक सवारों की गतिविधि बदल गई। जिससे पुलिस को संदेह हुआ। पीएसआई ऋषिकांत ¨सह ने बाइक सवारों को रोका और चेक किया। लेकिन डिक्की में कुछ नहीं था। तब उसे जाने की इजाजत दे दी। शक के बाद पुन: उसका टैवल्स बैग को चेक किया तो पुलिस के होश उड़ गए। उसमें झारखांड निर्मित 250 ग्राम वाला शराब की 150 पाउच था। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी बुधौल गांव निवासी प्रकाश साव और रंजन चौधरी है। शराब बुधौल गांव ले जाया जा रहा था। झारखंड के बासोडीह से शराब लेकर डेल्हुआ पहाड़ के रास्ते दोनों जा रहा था। दोनों गिरफतार कारोबारी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हीरो होण्डा बीआर 52ए- 6707 नम्बर की बाइक को भी जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी