रजौली में बाढ़ को ले तीन पालियों में काम कर रहा नियंत्रण है कक्ष

रजौली स्थित फुलवरिया जलाशय के आसपास अतिवृष्टि व बाढ़ की आशंका को देखते हुए लघु सिचाई विभाग के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जहां तीन पालियों में 24 घंटे अधिकारियों के साथ कर्मियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को आसपास की हर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। हरदिया भानेखाप सुअरलेटी में विशेष रूप से नजर रखने को कहा गया है। इधर नवादा में भी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 12:03 AM (IST)
रजौली में बाढ़ को ले तीन पालियों में काम कर रहा नियंत्रण है कक्ष
रजौली में बाढ़ को ले तीन पालियों में काम कर रहा नियंत्रण है कक्ष

रजौली स्थित फुलवरिया जलाशय के आसपास अतिवृष्टि व बाढ़ की आशंका को देखते हुए लघु सिचाई विभाग के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जहां तीन पालियों में 24 घंटे अधिकारियों के साथ कर्मियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को आसपास की हर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। हरदिया, भानेखाप, सुअरलेटी में विशेष रूप से नजर रखने को कहा गया है। इधर, नवादा में भी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र बनाया गया है।

जरूरी दूरभाष नंबर

-जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम- 06324-212122

-रजौली में नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों का नंबर

अखिलेश्वर कुमार शर्मा- 8084079988

जेई- 8862883102, 6207515377, 9939567107

------------

रजौली के 300 परिवारों में 1400 की आबादी बाढ़ से प्रभावित

-जिला प्रशासन की ओर से नवादा जिले में अतिवृष्टि व बाढ़ से प्रभावित हुए गांव, आबादी, परिवार, इलाके की पूरी प्रोफाइल तैयार की गई है। जानकारी के अनुसार हरदिया पंचायत के पुरानी सिगर, मरमो, सुबरलेटी, भानेखाप, कुंभियातरी, चिरैला, पिपरा, परतौनिया प्रभावित इलाके हैं। इन सभी गांवों में 300 परिवार प्रभावित हुए हैं। इनकी आबादी 1400 है। इस बार अतिवृष्टि व बाढ़ की चपेट में आकर अलग-अलग जगहों से 6 लोग गायब हुए। इनमें रजौली से 3, पकरीबरावां से 1 व मेसकौर व अकबरपुर से 1-1 लोग शामिल हैं। इनमें से रजौली से एक शव व पकरीबरावां से 1 शव की बरामदगी अब तक हो पाई है। शेष लोगों की तलाश अब भी जारी है। इस बीच प्रशासन ने एहतिआत रजौली के दो फाटक को खोला है। इधर, बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत की बात करें तो जिला प्रशासन नवादा की ओर से अब तक 500 सूखा खाद्य सामग्री का पैकेट बनाकर वितरण कराया गया। पैकेट में 2 किलो चूड़ा, मोमबत्ती, माचिस, गूड़, चना, नमक आदि दिया गया है। इसके अलावा बीमार लोगों की सहायता के लिए स्वास्थ्य महकमा की ओर से 200 प्राथमिक दवाओं का पैकेट भी प्रभावित लोगों तक भेजवाया गया है।

chat bot
आपका साथी