छह दुकानों का ताला तोड़ हजारों की संपत्ति की चोरी

नवादा। नगर थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। रात्रि गश्ती को धता बताते हुए बेखौफ चोरों ने समाहरणालय के ठीक सामने जीबी काम्प्लेक्स का ताला तोड़ दिया। मार्केट में संचालित राजेश कुमार विनोद कुमार लक्ष्मी प्रकाश व संजीव कुमार की स्टेशनरी दुकानों के शटर में लगे ताले को तोड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Dec 2021 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 26 Dec 2021 12:29 AM (IST)
छह दुकानों का ताला तोड़ हजारों की संपत्ति की चोरी
छह दुकानों का ताला तोड़ हजारों की संपत्ति की चोरी

नवादा। नगर थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। रात्रि गश्ती को धता बताते हुए बेखौफ चोरों ने समाहरणालय के ठीक सामने जीबी काम्प्लेक्स का ताला तोड़ दिया। मार्केट में संचालित राजेश कुमार, विनोद कुमार, लक्ष्मी प्रकाश व संजीव कुमार की स्टेशनरी दुकानों के शटर में लगे ताले को तोड़ा गया। दुकानों से नगदी व स्टेशनरी से जुड़े सामानों की चोरी हुई। इसकी सूचना मिलते ही रात्रि गश्ती पर रही पुलिस वहां पहुंची और वहां से चप्पल व खंती बरामद की है, जो चोरों की बताई जा रही है। दूसरी ओर आरएमडब्ल्यू कालेज गली में श्रीकृष्णा जेनरल स्टोर का ताला तोड़ कर पांच हजार रुपये नकद राशि चुरा ली। वहीं नारदीगंज रोड गढ़पर एक मिठाई दुकान का ताला तोड़ कर पांच हजार रुपये नकद और दो किलो मिठाई की चोरी कर ली। दुकान के संचालक मुकेश कुमार उर्फ पिटू ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। शहर में चोरी की इस प्रकार की घटनाओं से बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। माना जा रहा है कि पेशेवर चोरों के बजाए कोई नया बदमाश या कम उम्र का लड़का ऐसी हरकत कर रहा है। पेशेवर चोर होते तो पूरी दुकान खंगाल देते। बहरहाल, पुलिस के लिए चोर चुनौती बने हुए हैं। बाइक चोरी के आरोपित को भेजा गया जेल

नारदीगंज। थाना क्षेत्र के पसई निवासी मिथिलेश सिंह उर्फ मिटू सिह के पुत्र को चोरी के बाइक साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह जानकारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने दी। उन्होंने बताया प्रखंड कार्यालय नारदीगंज के समीप शुक्रवार को एसआइ श्याम कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ वाहन जांच कर रहे थे। इसी क्रम में पसई निवासी गोपाल कुमार ब्लू रंग की अपाची पर सवार होकर अपने घर से नारदीगंज बाजार आ रहा था। उक्त बाइक पर नंबर प्लेट भी लगा हुआ नहीं था। पुलिस को शक हुआ पूछताछ की गई। इस क्रम में चोरी की बाइक निकली।

chat bot
आपका साथी