नगर में नाली-गली निर्माण पर खर्च होंगे 1 करोड़ 85 लाख

नगर परिषद की सशक्त स्थाई समिति की बैठक बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Mar 2018 06:17 PM (IST) Updated:Wed, 14 Mar 2018 06:17 PM (IST)
नगर में नाली-गली निर्माण पर खर्च होंगे 1 करोड़ 85 लाख
नगर में नाली-गली निर्माण पर खर्च होंगे 1 करोड़ 85 लाख

नवादा। नगर परिषद की सशक्त स्थाई समिति की बैठक बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में हुई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद पूनम कुमारी चंद्रवंशी ने की। बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में नाली-गली निर्माण कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य पार्षद ने बताया कि 1 करोड़ 85 लाख 60 रुपये से नाली-गली का पक्कीकरण कराया जाएगा। इस योजना के तहत उन वार्डों में काम कराया जाएगा, जहां की नाली-गली कच्ची है। इसके अलावा कचरा प्रबंधन मद से डस्टबिन की खरीदारी पर चर्चा की गई। कहा गया कि 12 लीटर क्षमता वाले हरे और ब्लू रंग की कुल 36 हजार डस्टबिन की खरीदारी की जाएगी और लोगों के घरों में उपलब्ध कराया जाएगा। 1 बड़ा फॉ¨गग मशीन और 10 पोर्टेबल मशीन की खरीदारी होगी। नागरिक सुविधा मद से चार हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रेलर की खरीदारी पर भी विचार किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्ड नंबर 28 में पांच स्थानों पर सामुदायिक शौचालय निर्माण के प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति दिए जाने पर भी विमर्श किया गया। साथ ही छठ घाट पुलिया निर्माण, नूरानी मस्जिद कब्रिस्तान और बुंदेलबाग कब्रिस्तान में शेड बनाने, पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त आवंटन से योजना सूची की स्वीकृति दिए जाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया है। मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास के लिए बोर्ड प्रयत्नशील है। सभी वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, उपमुख्य पार्षद जमील अख्तर, वार्ड पार्षद मनोज कुमार ¨सह, रुपेश कुमार व कृष्णा प्रसाद उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी