धीरे-धीरे चढने लगा है चुनाव का रंग

संसू हिसुआ हिसुआ विधानसभा में धीरे-धीरे चुनावी रंग सिर चढ़कर बोलने लगा है। प्रत्याशी ए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 06:40 PM (IST)
धीरे-धीरे चढने लगा है चुनाव का रंग
धीरे-धीरे चढने लगा है चुनाव का रंग

संसू, हिसुआ : हिसुआ विधानसभा में धीरे-धीरे चुनावी रंग सिर चढ़कर बोलने लगा है। प्रत्याशी एवं उनके समर्थक गांव -गांव जाकर मतदाताओं को गोलबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। कोरोना के कारण चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को सिर्फ दो गाड़ी की ही अनुमति दी है। प्रत्येक गाड़ी में मात्र पांच कार्यकर्ता ही जन सम्पर्क अभियान का हिस्सा होगा। जन सम्पर्क अभियान में जुटे प्रत्याशी या उनके समर्थक को शारीरिक दूरी के साथ -साथ चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। प्रत्याशी एवं उनके समर्थक चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाईन का भरसक पालन करने का प्रयास कर रहे हैं। समर्थक मतदाताओं के बीच अपने प्रत्याशी के पक्ष में गोलबंद करने के प्रयास में अपने तरकश के हर तीर का इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे है। सोमवार को चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रचार में तेजी आने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी