योजनाओं को सफल बनाने का निर्णय

गोपालनगर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड जदयू कमेटी की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 03:05 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 03:05 AM (IST)
योजनाओं को सफल बनाने का निर्णय
योजनाओं को सफल बनाने का निर्णय

नवादा। गोपालनगर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड जदयू कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता सुनिता कुमारी ने की। बैठक में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को सफल बनाने के लिए हरेक पंचायत में जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि गांव-गांव जाकर पार्टी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। लोगों को शराबबंदी व लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से अवगत कराया जाएगा। ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में अवगत कराया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि शराबबंदी के बाद गांव का माहौल काफी सुधरा है। घर-परिवार में खुशी आई है। आगे भी लगातार कार्यक्रम कर नशाबंदी को प्रभावी बनाए रखने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। मौके पर अवधेश यादव, शंभु कुमार, संजय वर्मा, सनोज कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी