लौंद उच्च विद्यालय में असमाजिक तत्वों ने काटा बवाल

प्रखंड के लौंद स्थित उच्च विद्यालय में असमाजिक तत्वों ने शुक्रवार को घुसकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 May 2017 03:06 AM (IST) Updated:Sat, 20 May 2017 03:06 AM (IST)
लौंद उच्च विद्यालय में असमाजिक तत्वों ने काटा बवाल
लौंद उच्च विद्यालय में असमाजिक तत्वों ने काटा बवाल

नवादा। प्रखंड के लौंद स्थित उच्च विद्यालय में असमाजिक तत्वों ने शुक्रवार को घुसकर हंगामा किया। शिक्षक अनिल प्रसाद, विनोद ¨सह आदि ने बताया कि दस की संख्या में युवक रड व हॉकी स्टीक लिए पहुंचा और विद्यालय में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इस दौरान दर्जनों खिड़कियां व अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचाया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक उत्पातियों के भय से एक कमरे में बंद हो गए। लोगों के अनुसार उत्पाती युवकों ने विद्यालय के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ भी किया। सूचना के बाद सिरदला थाना की पुलिस विद्यालय पहुंची, लेकिन तबतक सभी उत्पाती विद्यालय से फरार हो गए थे। शिक्षकों ने बताया कि लौनद डीह व चमोथा के लड़के पिछले तीन दिनों से विद्यालय संचालन में बाधा पहुंचा रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि अज्ञात एक दर्जन लड़कों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उत्पाती युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी