दक्षिण कोरिया की टीम ने किया जेपी आश्रम का परिभ्रमण

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कर्म भूमि सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में शुक्रवार को दक्षिण।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 07:44 PM (IST)
दक्षिण कोरिया की टीम ने किया जेपी आश्रम का परिभ्रमण
दक्षिण कोरिया की टीम ने किया जेपी आश्रम का परिभ्रमण

नवादा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कर्म भूमि सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में शुक्रवार को दक्षिण कोरिया से आई एक टीम ने परिभ्रमण कर आश्रम व इसके आस पास के क्षेत्रों का हाल चाल जाना। दक्षिण कोरिया की इंडियन सेक्रेट्री कुमारी प्रियंका एवं कोरियन सेक्रेट्री कुमारी सवी की अगुवाई में दक्षिण कोरिया के हेल्पर ग्रुप की कुमारी सोना, ग्राम विकास के पवन कुमार, रामफली एवं कुमारी सलोनी सहित सुजाता एकेडमी गया की 50 सदस्यीय टीम को इस दरम्यान ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविन्द कुमार ने बारिकी से आश्रम व संस्था के संचालन की जानकारी दी। उन्होंने भ्रमण करने आई टीम को संस्था द्वारा संचालित समाजिक व विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने इस दौरान विभिन्न प्रकार के कृषि विकास की तकनीकों की जानकारी दी। मौके पर दशरथ दास, विरेन्द्र प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार मन्नू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी