किसानों के बीच बीज का वितरण 15 से

संसू अकबरपुर 15 अक्टूबर से सस्ते दर पर किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। गेहूं चना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 06:25 PM (IST)
किसानों के बीच बीज का वितरण 15 से
किसानों के बीच बीज का वितरण 15 से

संसू, अकबरपुर : 15 अक्टूबर से सस्ते दर पर किसानों को बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। गेहूं, चना, मसूर, राय, सरसों आदि बीजों के लिए आवश्यकता अनुसार किसान ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि बीज विस्तार योजना से बीज के प्रति किसान आत्मनिर्भर बन सकें। इसके लिए केवल चयनित राजस्व गांव के 5 किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसान बीज ग्राम योजना से भी अनुदानित दर पर बीज खरीद सकते है। उन्होंने बताया कि सब्सिडी किसानों के खाते में सीधे तौर पर भेज दिया जाएगा। कुछ चयनित किसानों को होम डिलीवरी भी की जाएगी। इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को बीज उपलब्ध करवाने के लिए अनुदानित दर पर कई योजनाएं चलाएं जा रही हैं। ताकि किसानों को हर तरह की सुविधा का लाभ मिल सके।

chat bot
आपका साथी