जिस घर में बेटी हुई वहां एक पौधा लगाते हैं राजीव

जिले के हिसुआ प्रखंड के फुलवरिया गांव निवासी राजीव कुमार मुख्यत शिक्षा के पेशे से जुड़े हैं। हिसुआ बाजार में संस्कार कोचिग संस्थान चलाते हैं। इस साल करीब 500 से अधिक पेड़-पौधे लगाने का उन्होंने संकल्प लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:43 PM (IST)
जिस घर में बेटी हुई वहां एक पौधा लगाते हैं राजीव
जिस घर में बेटी हुई वहां एक पौधा लगाते हैं राजीव

जिले के हिसुआ प्रखंड के फुलवरिया गांव निवासी राजीव कुमार मुख्यत: शिक्षा के पेशे से जुड़े हैं। हिसुआ बाजार में संस्कार कोचिग संस्थान चलाते हैं। इस साल करीब 500 से अधिक पेड़-पौधे लगाने का उन्होंने संकल्प लिया है।

वे अपने गांव में किसी परिवार में यदि लड़की जन्म लेती है तो उनके घर के पास या आसपास खेत में एक इमारती लकड़ी का पौधा लगाते हैं। साथ ही संबंधित परिवार के लोगों को बच्ची की तरह उस पौधा की भी सेवा करने का संकल्प दिलवाते हैं।

राजीव अब तक नदी के किनारे, सरकारी परती भूमि, आहर, पोखर, पईन के किनारे सैकड़ों की संख्या पेड़-पौधा लगा चुके हैं। स्वयं के 10 कट्ठा की निजी जमीन पर इमारती लकड़ी का पेड़ लगा चुके हैं। अपने जन्मदिन पर प्रतिवर्ष दो सौ पेड़-पौधा निशुल्क बांटते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रेमी सुंदर लाल बहुगुणा से प्रेरित होकर पौधे लगाने का काम आरंभ किया था।

chat bot
आपका साथी