भूमि अधिकार के लिए महादलितों ने दिया धरना

नवादा। प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पर शुक्रवार को भूमि अधिकार अभियान बिहार के तहत महादलित समु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Dec 2017 03:00 AM (IST)
भूमि अधिकार के लिए महादलितों ने दिया धरना
भूमि अधिकार के लिए महादलितों ने दिया धरना

नवादा। प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पर शुक्रवार को भूमि अधिकार अभियान बिहार के तहत महादलित समुदाय के लोगों ने एक दिवसीय धरना दिया। लोग मकान निर्माण के लिए हर भूमिहीन दलितों को 5-5 डिसमिल जमीन की मांग कर रहे थे। नेतृत्व हीरा रविदास ने किया। मौके पर वक्ता भूमि अधिकार अभियान के राज्य संयोजक रवीन्द्र राजवंशी ने कहा कि सरकार भूमिहीनो को पांच-पांच डिसमिल जमीन देने की घोषणा की थी। जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन गरीबों को तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया है उसे मापी करवाकर आज तक सुपुर्द नहीं दिया गया है। दूसरी ओर भूदान, सि¨लग एक्ट और बिहार सरकार के जमीन के पर्चाधारियो का कब्जा नहीं है। संगठन द्वारा अंचल अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौपा गया। कहा गया कि अगर एक माह के भीतर मांगों को अमल में नहीं लाया जाता है तो अभियान के तहत घेरा डालो, डेरा डालो की नीति अपनाई जाएगी। इस दौरान जिला संयोजक विष्णुधारी राजवंशी, शिवबालक पासवान, मोक्तार आलम,यमुना राम, नरेश रविदास, रविकांत कुमार, शारदा देवी, नुनुवती देवी, सुंदर रविदास समेत अन्य महिला पुरूष धरनास्थल पर देर शाम तक जमे रहे।

chat bot
आपका साथी