पंचायत सचिव व मुखिया पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिक्षक नियोजन 2016 का फोल्डर जमा नहीं करने को लेकर विभागीय आदेश पर संबंधित मुखिया व पंचायत सेवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jun 2019 09:06 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 06:38 AM (IST)
पंचायत सचिव व मुखिया पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
पंचायत सचिव व मुखिया पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिक्षक नियोजन 2016 का फोल्डर जमा नहीं करने को लेकर विभागीय आदेश पर संबंधित मुखिया व पंचायत सेवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 19 मई 19 को दो मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कहुआरा पंचायत की मुखिया राकेश कुमार व हंडिया पंचायत की पूर्व मुखिया नंदू राजवंशी की गिरफ्तारी हुई। जबकि इस मामले में तत्कालीन बीईओ ने प्रखंड के नौ पंचायत की मुखिया व पंचायत सचिव के विरूद्ध मामला दर्ज कराया था। जिसका कांड संख्या 17/ 16 दर्ज है। स्थानीय लोगों का मामना है कि फिलहाल स्थिति यह है कि पुलिस दो मुखिया को गिरफ्तार कर अपनी वाहवाही लूट रही है,जबकि पंचायत सचिव आए दिन प्रखंड कार्यालय में सरकारी कार्यों को निपटा रहे हैं। पुलिस की इस कार्यशैली पर सवाल उठना स्वभाविक है। सबसे बड़ा सवाल है कि उठता है कि विभाग ने क्या केवल मुखिया को ही जवाबदेह मानती है। अगर ऐसा है तब पंचायत सचिवों को क्यों आरोपित किया गया। इधर मुखिया का कहना है कि पंचायत शिक्षक नियोजन का फोल्डर जमा करने की जिम्मेवारी संबंधित पंचायत सचिव की है। शिक्षक नियोजन का फोल्डर जमा करने पर विभागीय कार्रवाई पंचायत सचिव के उपर किया जाना चाहिए। लेकिन मुखिया को भी इसमें लपेटा गया, जो न्याय संगत नहीं है। क्योंकि सरकारी आदेशानुसार पंचायत की सभी संचिका का रख-रखाव की जिम्मेवारी पंचायत सचिव की है। जिले के अन्य प्रखंडों में फोल्डर जमा नहीं करने पर सिर्फ पंचायत सचिव के उपर कार्रवाई की गई है। जबकि यहां मुखिया को भी लपेट लिया गया है।

chat bot
आपका साथी